हफ्ते में 3 दिन छुट्टी वाला नियम इस साल नहीं होगा लागू, मोदी सरकार ने बताई ये वजह!

img

हफ्ते में चार दिन काम और तीन दिन की छुट्टी वाला नया श्रम संहिता (न्यू लेबर कोड) इस साल के बजाय आगामी वर्ष लागू किया जा सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो दफ्तरों में अब 4 दिन काम होगा बाकी 3 दिन छुट्टी रहेगी। मोदी सरकार द्वारा बनाए गए इस न्यू लेबर कोड को लागू करने की तारीख एक बार फिर बढ़ाई जा सकती है।

people in office

जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकारों द्वारा दिखाई गई सुस्ती के बाद ऐसा किया गया है, वहीं कुछ प्रदेशों में भविष्य में होने वाले आम विधानसभा इलेक्शनों को देखते हुए केंद्र सरकार इसमें कुछ छूट दे रही है।

आपको बता दें कि मोदी सरकार 1 अक्टूबर 2021 से नए श्रम संहिता को पूरे देश में लागू करना चाहती थी, परन्तु राज्यों द्वारा अभी तक मसौदा नियम तैयार नहीं किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोदी सरकार के श्रम मंत्रालय ने चार नए श्रम संहिताओं के लिए नियम और कानून बनाए हैं और उन्हें संसद से भी मंजूरी मिल गई है, किंतु कुछ राज्य अभी तक ऐसा नहीं कर पाए हैं।

पहले सरकार इसे अप्रैल, 2021 में लागू करना चाहती थी, किंतु तैयारी के अभाव में इसकी तारीख बाद में बढ़ाकर 1 जुलाई और फिर 1 अक्टूबर कर दी गई, किंतु मौजूदा हालात को देखते हुए इन नियमों को लागू करना लगभग नामुमकिन है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अगले साल ये नियम जरूर लागू हो सकता है।

जानें क्यों है जरूरी

नए श्रम संहिता में अधिकतम कार्य के घंटे बढ़ाकर 12 घंटे करने का प्रस्ताव है। कर्मचारियों को हफ्ते में चार दिन काम करना पड़ता था और तीन दिन की छुट्टी मिलती थी। हफ्ते में 48 घंटे काम करना पड़ता था। दिन में नौ घंटे काम करने के लिए दो दिन की छुट्टी और हफ्ते में एक दिन 8 घंटे काम करने के लिए। इसके साथ ही कर्मचारियों को हर 5 घंटे के बाद आधे घंटे का आराम देना अनिवार्य होगा।

Related News