इस देश ने फेसबुक और गूगल पर लगाया भारी जुर्माना!

img

मॉस्को॥ रूस ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स (गूगल, फेसबुक) पर प्रतिबंधित कंटेंट नहीं हटाने पर भिन्न -भिन्न आठ मामलों में कुल 26 मिलियन रूबल्स (353,890 डॉलर) का जुर्माना लगाया है। जिसमें से गूगल को 6 मिलियन रूबल्स तीन अलग-अलग अपराध के लिए चुकाने को कहा गया है।

Google, Facebook, Amazon

रूस की कोर्ट ने मंगलवार को गूगल और फेसबुक पर प्रतिबंधित सामग्री डिलीट नहीं करने पर ये कार्रवाई की है। रूस ने पहले ही अमेरिका की सोशल नेटवर्क साइट ट्वीटर पर प्रतिबंधित सामग्री को डिलीट नहीं करने के कारण दंडात्मक कार्रवाई कर चुकी है। रूस की तरफ से यह कार्रवाई इंटरनेट की स्वतंत्रता-संप्रभुता पर पहरा जैसा है।

मॉस्को तजाकिस्तान कोर्ट ने फेसबुक पर 26 मीलियन रूबल्स का जुर्माना आठ अलग-अलग मामलों में लगाया है। कोर्ट ने कहा कि दोनों कपंनियां प्रशासनिक कार्य में बाधा पहुंचाने के लिए दोषी हैं। फेसबुक की तरफ से तत्काल इस मामले में कोई बयान या जवाब नहीं आया है।

Related News