Russia-Ukraine War: शांति वार्ताकारों को जहर देकर मारने का प्रयास? शरीर से अलग होने लगी थी खाल

img

मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच बीते एक महीने से अधिक समय से चल रही जंग न रुके और ऐसे ही तबाही मची रहे इसके लिए एक खतरनाक साजिश रची जा रही है। इस साजिश के तहत उन शांति वार्ताकारों को भी रास्ते से हटाया जा रहा है जो दोनों देशों के बीच सुलह कराने का प्रयास कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार रूस के अरबपति रोमन अब्रमोविच और यूक्रेन के शांति वार्ताकारों को बातचीत के दौरान जहर देकर मारने का प्रयास किया गया। दोनों के शरीर से जहर के लक्षण मिले हैं। हालांकि, क्रेमिलन की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

Russo-Ukraine War

रिपोर्ट में बताया गया है कि अब्रमोविच और अन्य वार्ताकारों में जो लक्षण दिखाई दिए हैं वह एक खतरनाक जहर के ही हैं। शांति वार्ता के बाद उनकी आंखे लाल थीं। शरीर में तेज दर्द और लगातार आंसू निकल रहे थे। इसके साथ ही उनके हाथों और चेहरे से खाल भी उनके शरीर को छोड़ने लगी थी। हालांकि अब सभी खतरे से बाहर हैं। इस घटना का शिकार होने वालों में क्रीमिया के सांसद उमेरोव भी शामिल हैं।

क्रेमलिन के अनुसार रूसी अरबपति अब्रमोविच ने सबसे पहले रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता में अहम भूमिका अदा की थी। इसके बाद यह प्रक्रिया दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के हाथ में आ गयी है। बताया जा रहा है कि अब्रमोविच ने रूसी आक्रमण रुकवाने में मदद के लिए यूक्रेन के अनुरोध को स्वीकार कर लिया था।

रिपोर्ट के मुताबिक रूस के युद्ध समर्थकों ने शांति वार्ता को सफल न होने देने के लिए इस तरह की साजिश रची थी। यूक्रेन की टीम के दो वरिष्ठ सदस्य भी इस हादसे का शिकार हुए थे। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि, जहर देने का मकसद किसी को मारना नहीं बल्कि उन्हें चेतावनी देना था।

आज फिर होगी बातचीत

जंग रोकने के लिए दोनों देशों के नेता आज एक बार फिर से तुर्की के इस्तांबुल में मीटिंग करेंगे। इस बीच यूक्रेन ने शांति वार्ता की पेशकश की है। हालांकि, पुतिन की तरफ से साफ कहा गया है कि तब तक नहीं रुकेंगे जब तक उनकी शर्तें नहीं मान ली जाती। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों देश के नेता इस वार्ता में न to कुछ खाएंगे और न ही कुछ पिएंगे।

Related News