Russia-Ukraine Yuddh: यूक्रेन को बाहुबली बनाने में जुटा यूरोप-अमेरिका, भेजी मदद

img

Russia-Ukraine Yuddh: आज रूस और यूक्रेन के मध्य युद्ध का चौथा दिन है। रूस यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला कर रहा है। यूक्रेन की राजधानी कीव में जहां तक लोगों की नजर जा रही है, वहां केवल तबाही ही नजर आ रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव रूस के हमलों से हिल गई है। रूसी आक्रमणों में अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं, जबकि हजारों के जख्मी होने की बात कही जा रही है।

Russia-Ukraine Yuddh

जानकारी के मुताबिक, रूस तेजी से यूक्रेन की राजधानी की ओर बढ़ रहा है और जल्द ही इस पर अधिकार जमा सकता है। हालांकि, यूक्रेनी प्रेसिडेंट ज़ेलेंस्की ने बताया कि कीव अभी भी यूक्रेन के काबू में है।

मुश्किल वक्त में विश्व के कई देश यूक्रेन के साथ आए हैं। रूस के विरूद्ध युद्ध (Russia-Ukraine Yuddh) लड़ने के लिए दुनिया के कई मुल्कों ने यूक्रेन को आर्थिक सहायता और हथियार भेजे हैं। यूएसए, यूके समेत 28 देश यूक्रेन को और अत्याधुनिक हथियार भेजने पर राजी हो गए हैं। इसके साथ ही चिकित्सा आपूर्ति और अन्य सैन्य संसाधन उपलब्ध कराने का भी वादा किया गया है।

अमेरिकी प्रेसिडेंट बाइडेन ने अमेरिकी विदेश विभाग को एक निर्देश जारी किया है। इसमें उन्होंने निर्देश दिया कि यूक्रेन को सैन्य सहायता के लिए 350 मिलियन डॉलर की सहायता दी जाए। साथ ही खतरनाक हथियार भी भेजे। तो वहीं यूरोप नें भी हथियार और सैन्य मदद के लिए कई लाख डॉलर की मदद दी है। युद्ध (Russia-Ukraine Yuddh) के लिए 28 अन्य देशों ने भी मदद की बात कही है।

 

Related News