कप्तॉन कोहली नहीं बल्कि ये बल्लेबाज तोड़ सकता हैं सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड!

img

नई दिल्ली॥ वर्तमान में बोला जाता है तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड मौजूदा इंडियन कप्तान कोहली तोड़ सकते हैं। मगर, अभी भी ये सफर मुश्किल लग रहा है, अब अगर कप्तान कोहली इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएं तो कुछ युवा खिलाड़ियों में वो हुनर नजर आता है।

kohli tendulker

अगर विराट ये बड़ा रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएं तो कुछ ऐसे युवा क्रिकेटर नजर आ रहे हैं। जो इस रिकॉर्ड को तोड़ने की काबिलियत रखते हैं। ये क्रिकेटर बहुत ही कम उम्र में अपने खेल से दिग्गजों को प्रभावित कर चुके हैं। उनके खेलने का अंदाज ही उन्हें भविष्य का बड़ा क्रिकेटर बता रहा है।

आज हम आपको ऐसे ही क्रिकेटर के बारें में बताएंगे। जिन्होंने वो दम दिखाया है की वो बहुत वक्त तक अपनी टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इन खिलाड़ियों के खेल में एक बात साफ़ नजर आ रही है की किसी भी बॉलर को खुद पर हावी नहीं होने देते हैं।

पढि़ए-इस हरफनमौला क्रिकेटर ने कहा, बच गया, नहीं तो लग सकता था 5-10 साल का बैन

मुंबई से अपना घरेलू क्रिकेट खेलने वाले और अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम के हीरो रहे बल्लेबाज़़ यशस्वी जायसवाल का नाम इस लिस्ट में नजर आता है। मात्र 18 वर्ष की उम्र में ही यशस्वी जायसवाल में वो प्रतिभा नजर आ रही है। जो कई अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों में भी नहीं है। जल्द ही इस खिलाड़ी को खेलने का मौका मिल सकता है।

ने अब तक 13 सूची ए मैच खेला है। जिसमें उन्होंने 70.81 के औसत से 779 रन बनाये हैं। इस बीच उन्होंने 3 शतक और 3 अर्द्धशतक लगाया है। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर अब 203 रनों का है। यशस्वी जायसवाल 91।53 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए नजर आते हैं।

Related News