इस फील्ड में करियर बनाने जा रही हैं सचिन के बेटी सारा, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

img

क्रिकेट के भगवान के तौर पर दुनिया भर में फेमस सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज बना कर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बेहद खूब सूरत दिख रही हैं। सारा का ये ग्लैमरस फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो के माध्यम से सारा ने फैंस को बताया है कि उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया है।

SARA TENDULAKAR

सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह एक ब्रांड के लिए ऐड करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ बनिता संधू और तानिया श्रॉफ भी नजर आ रही हैं। सारा का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें एक झील पर बने छोटे ब्रिज पर और पेंड़ों के आस-पास शूट करते हुए देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Tendulkar (@saratendulkar)

इस वीडियो को खुद सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस पर अब तक 50 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही सैकड़ों लोग कमेंट्स कर अपना रिएक्शन भी दिया है। सारा अक्सर अपने फोटोज को लेकर सुर्ख़ियों में रहती हैं।

शुभमन की बहन को फॉलो करती हैं सारा

सारा तेंदुलकर, शुभमन गिल के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। ये दोनों ही एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं ये दोनों एक दूसरे के परिवार को भी फॉलो करते हैं। एक तरफ शुभमन गिल, सारा के परिवार के सभी सदस्यों को फॉलो करते हैं, तो वहीं सारा के शुभमन की बहनों को फॉलो करती हैं।

Related News