Saifai Holi 2022: समाजवादी कुनबे ने परिवार संग खेली फूलों की होली, प्रोफेसर ने गया फाग तो अखिलेश यादव ने किया ये काम

img

इटावा। समाजवादी परिवार की होली (Saifai Holi 2022) दो वर्षों बाद आज एक बार फिर से गुलजार रही। रणवीर सिंह यादव स्मृति सैफई महोत्सव के पंडाल के नीचे सपा का पूरा कुनबा एक साथ दिखाई दिया। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव जैसे ही मंच पर आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे बढ़कर उनके पैर छुए और होली की शुभकामनायें दी।Saifai Holi 2022

मंच पर मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश फूलों की होली (Saifai Holi 2022) खेलते हुए दिखे। वहीं चाचा शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव भी मंच पर दिखाई दिये। सपा महासचिव राम गोपाल यादव ने जब मंच से फाग गाया तो लोग होली के रंग में झमू उठे। अखिलेश यादव ने मंच पर मौजूद सभी से मिलकर होली की बधाई दी।

समाजवादी परिवार में विघटन के बाद पहला मौका है जब पार्टी के सभी दिग्गज नेता एक पर मंच एक साथ पर आये हैं। 40 वर्षों से ज्यादा समय से सैफई की पारंपरिक होली (Saifai Holi 2022) मनाई जा रही है। जिसमें सपा परिवार के सभी लोग एक साथ एक मंच में आकर होली मनाते है। वहीँ पिछले दो वर्षों से कोरोना की वजह से होली नहीं मनाई जा पा रही थी। लेकिन इस बार एक बार फिर से होली में वहीं रंग दिखाई दिए। इस बीच जहां सपा का पूरा परिवार होली के रंग में दिखा तो वहीं सपा समर्थक भी जोश में रहे।

तैयारियां (Saifai Holi 2022) बता रही थी की पिछले दशकों को समाजवादी नेता याद करना चाह रहे थे। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, जिलापंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव समेत परिवार कई सदस्य मंच पर मौजूद रहे।

Yogi Adityanath लेंगे 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में नए मंत्रिमं...

Related News