सलमान ने भांजी आयत के साथ बंदरों को खिलाया बिस्किट, देखें बच्ची का CuteVideo

img

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह बंदरों को बिस्किट खिलाते और उनसे बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका ये वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपनी भांजी आयत को गोद ले रखा है। दोनों साथ में बंदरों को केला भी खिला रहे हैं।

SALMAN KHAN

पहले सलमान खान बंदरों को बिस्किट देते हैं। इसके बाद वह भांजी आयत के हाथ से भी बंदरों को बिस्किट दिलाते हैं। बंदरों को बिस्किट देने के बाद आयत काफी खुश हो जाती है और ताली बजाने लगती है। बता दें कि सलमान खान खाली समय में अपनी फैमिली के साथ अच्छा समय बिताते हैं। खासकर वह घर बच्चों के काफी करीब हैं। उनका अपनी लाड़ली बहन अर्पिता की बेटी आयत से उनका खास कनेक्शन है। दरअसल, सलमान खान और उसका बर्थडे एक ही दिन पड़ता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बंदरों को बिस्किट खिलाते सलमान की ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है। इसमें वह खुद बिस्किट खाते-खाते बंदरों को खिलाने लगते हैं फिर उनकी भांजी मंकी को बिस्किट देती है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उनके फॉर्म हाउस का है। उनके फैन्स को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन दिया है, मंकी।

Related News