हर तरफ हो रही तारीफ- बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने सलमान खान, इस गांव के लिए किया ये नेक काम

img

नई दिल्ली॥ वर्तमान में फिल्म इंडस्ट्री के दबंग एक्टर सलमान खान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए घर बनवाने का वादा पूरा कर दिया है। दरअसल एक्टर सलमान खान ने फरवरी में बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए घर बनवाने का वादा किया था। जो पूरा होने जा रहा है।

salman

सलमान खान ने एक कंपनी की सहायता से महाराष्ट्र राज्य के एक गांव के उन लोगों के लिए घर बनवाने का वादा किया था जिनके घर 2019 में आई बाढ़ से प्रभावित हो गए थे। उस दौरान सलमान खान ने इंस्टा पर लिखा था। “मैं महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के बाढ़ प्रभावित खिद्रापुर गांव को गोद लेकर ईमानदार और नेक कार्य करने के लिए एलान ग्रुप को बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं”

अभिनेता सल्लू इन दिनों फिर से चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने महाराष्ट्र राज्य में बाढ़ की वजह से गिरे घरों को ठीक करने के लिए मदद करने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा कर दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र राज्य में बाढ़ प्रभावित खिद्रापुर गांव को वादा किया था। सलमान खान ने कई गांवों की सहायता की है। पश्चिमी महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आई थी।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र राज्य के केबिनेट मंत्री राजेंद्र पाटिल यादरावकर ने ट्वीट कर अभिनेता सलमान खान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सलमान खान ने खिद्रापुर के 70 प्रभावित घरों के निर्माण करवाया है। नेता ने सोशल मीडिया पर कोल्हापुर जिले के खिद्रापुर गांव में ‘भूमिपूजन’ सेरेमनी की तस्वीरें साझा की हैं।

 

Related News