प्रियंका चोपड़ा से छिन सकती है ये फिल्म, सलमान खान को दिलाया था गुस्सा

img

नई दिल्ली ।। बॉलीवुड के भाईजान (सलमान खान) अभी तक अभिनेत्री प्रियंका से नाराज हैं। दरअसल, प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ छोड़ दी थी और इसी बात को लेकर सलमान अभी भी प्रियंका से नाराज हैं।

जानकारी के अनुसार, सलमान खान और संजय लीला लगभग 2 दशक बाद एक बार फिर साथ काम करने वाले हैं। पिछली बार दोनों ने फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम किया था और अब दोनों एक बार एक लव स्टोरी साथ करने वाले हैं। माना जा रहा है कि सलमान खान की ये फिल्म सितंबर में रिलीज होगी।

पढ़िए- आलिया भट्ट ने बॉयफ्रेंड रणबीर का लिया बदला, कंगना रनौत को दी ये नसीहत

वहीं दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में इस बात की जानकारी दी थी कि संजय लीला भंसाली और विशाल भारद्वाज के साथ एक फिल्म को लेकर उनकी बात चल रही है। हालांकि यह साफ नहीं है कि जिस फिल्म के लिए सलमान को साइन किया गया है वो उसी फिल्म की बात कर रही थीं या नहीं लेकिन खबरें यहीं है कि दोनों एक ही फिल्म की बात कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान प्रियंका से अब तक नाराज हैं और नहीं चाहते कि इस फिल्म में उन्हें साइन किया जाए। वो चाहते हैं कि प्रियंका की जगह कटरीना कैफ को फिल्म में साइन किया जाए।

फोटो- फाइल

Related News