Samajwadi Party मुखिया अखिलेश यादव की महाघोषणा, कार्यकर्ताओं को दिया ये मूलमंत्र

img

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) मुखिया अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस पर अपने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है। अपने टिवटर हैंडिल पर महाघोषणा करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘सपा का काम जनता के नाम’ की नीतियों से जुड़ने का आहवान किया है। महाघोषणा करते हुए अखिलेश ने कहा कि देश का गणतंत्र, लोकतंत्र, आजादी सब खतरे में है। इसके लिए हम गणतंत्र दिवस पर सपा की नयी चुनौतियों का सामना करने के लिए नये संकल्प लेकर एक नयी घोषणा करने जा रहे हैं, ‘नयी हवा है नयी सपा है, बड़़ों का हाथ युवा का साथ। (Samajwadi Party)

akhilesh

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा देश इसलिए महान देश रहा है, क्योंकि हमारे देश ने दुनिया को सदैव प्रेम एवं शांति का संदेश दिया है। आज यही संदेश हमें देश, प्रदेश में देने की आवश्कता आन पड़ी है। आइए, घृणा व अविश्वास के स्थान पर मिल जुलकर परस्पर प्रेम और आपसी विश्वास से समाज, प्रदेश, देश को मजबूत करें। (Samajwadi Party)

विकास सच्चा और काम अच्छा, हमारा प्रेरणावाक्य- Samajwadi Party 

उन्होंने कहा कि विकास सच्चा और काम अच्छा, हमारा प्रेरणावाक्य है। शांति और सौहार्द हमारा मूलमंत्र है। हम जानते है कि एकता के बिना शांति नहीं होती और शांति के बिना विकास नहीं होता। इसलिए आइये हम सब हर बहकावें भटकावें से बचकर एकजुट होकर आगे बढ़े। और अमन चैन के लिए संभव कोशिश करें। (Samajwadi Party)

जन जन से अपील करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सपा का काम जनता के नाम, जनहितकारी नीतियों से जुड़िये और एक नये उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए नया संकल्प धारण कीजिए। (Samajwadi Party)

Kisan Andolan को मिला इस राज्य के किसानों का साथ, 180 किमी लम्बी रैली, वीडियो देखकर उड़ जायेंगे होश!
India-China: भारत ने साफ कहा-चीन करे ये काम तभी कम होगा तनाव
China-Pakistan से निपटने के लिए भारत उठाएगा अब तक का ये सबसे बड़ा कदम, जानें
Related News