हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने देसी लटको-झटकों से महफ़िल तो लूट ही लेती है। साथ ही वह फ़िल्मी गानों पर भी अदाएं बिखेरती रहती हैं। उनकी पॉपुलैरिटी अब हरियाणा में ही नहीं बल्कि देश और विदेशों में भी पहुंच चुकी है। उनके चाहने वालों की संख्या में दिनों दिन इजाफा होता जा रहा है। इस बीच सपना चौधरी का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियों पर भी फैंस जमकर प्यार लुटा रहे है
इस लेटेस्ट वीडियो को सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वे 90’s के गानों का थिरक रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपना चौधरी कभी गोविंदा के गाने ‘अखियों से गोली मारे …’पर तो कभी सलमान खान के सॉन्ग ‘ओ..ओ..जाने जाना…’ पर मटक रही है। इस वीडियो में वह पिंक कलर का सूट पहने हुए हैं और नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
वीडियो में उनका नो मेकअप लुक भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अभी कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं बहुत से यूजर्स कमेंट बॉक्स में उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें सपना चौधरी बहुत बड़ी सोशल मीडिया लवर है। वह सोशल मीडिया के जरिये हमेशा अपने फैंस के टच में रहती है।