Sawan 2022: सावन में इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा!

img

भगवान शंकर का सबसे प्रिय महीना सावन माह जल्द ही शुरू होने वाला। हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना साल का पांचवां महीना मन जाता है। सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस माह से ही सोलह सोमवार का व्रत रखने की भी परंपरा है। पौराणिक मान्यता है के सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक निद्रा में होते हैं ऐसे में सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी भगवान शिव के कंधों पर होती है।

ज्योतिषी बताते हैं कि जो लोग सावन के महीने में अपनी पूजा से मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर लेते हैं उनका घर खुशियों से भर जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा उनके घर पर विशेष कृपा बरसती है और उनके घर में सदैव धन भंडार भरा रहता है। इस बार सावन का महीना14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। इस महीने में मां लक्ष्मी 5 राशियों कि जातकों पर विशेष कृपा बरसाती हैं।

मिथुन राशि

सावन के महीने में मिथुन राशि के जातक आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद करने का भी मौका मिलेगा। आप मंदिरों में दानपुण्य भी कर सकते हैं। इस समय आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलने के योग हैं।

सिंह राशि

इस महीने में सिंह राशि के लोगों को समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा। उनके घर में अचानक से धन का आगमन होने कि भी योग हैं। अपनी मेहनत से हर कार्य में प्राप्त होगी। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातक सभी के प्रिय होंगे। वे जहां भी जाएंगे, उन्हें भरपूर सम्मान मिलेगा। मां लक्ष्मी के साथ ही मां सरस्वती की कृपा भी इन पर बनी रहेगी। राजनीति में आगे बढ़ने के आसार बन रहे हैं।

धनु राशि

इस राशि कि जातकों को ऑफिस में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। आपके बॉस आपसे खुश होंगे और आपके काम की सराहना करेंगे। व्यापार में नए सौदे मिलने कि योग हैं। अगर आप नई संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय बेहद अनुकूल है।

मीन राशि

इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहेगी। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सावन के महीने में लोगों द्वारा अपने हाथों से दान-पुण्य का योग देखा जा रहा है। इससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मान सम्मान भी मिलेगा। आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग हैं।

Related News