Sawan 2022: देवभूमि में हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, शिवमय हुआ प्रदेश

img

उत्तराखंड। सावन (Sawan 2022) महीने के आखिरी सोमवार को हरिद्वार समेत पूरे प्रदेश में भोले की भक्ति की रसधारा बही। शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे। सुबह 4 बजे से ही धर्मनगरी हरिद्वार के शिवालयों में भक्त भगवान भोलेनाथ का पूजन और जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं श्री दक्षिण काली मंदिर में निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंदगिरि ने भगवान शिव का महारुद्राभिषेक किया।

इधर ऋषिकेश में श्रावण मास (Sawan 2022) के चौथे सोमवार से एक दिन पहले से ही नीलकंठ धाम में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है। यहां रविवार की देरशाम तक करीब 60 हजार शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। रात एक बजे से जलाभिषेक शुरू हुआ। नीलकंठ पैदल मार्ग और मोटर मार्ग पर चारों तरफ हर, हर महादेव का उद्घोष सुनाई दे रहा है। रविवार को पैदल मार्ग पर बाघखाला, मौनीबाबा, धांधला पानी, पूंडरासू तक दिन भर शिव भक्तों हुजूम देखने को मिला।

भगवान शिव की ससुराल दक्ष प्रजापति पर भी जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। मंदिर के पुजारी शिवानंद गिरी ने बताया कि रविवार को मंदिर में लगभग 60 हजार शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। उन्होंने बताया कि शाम 7:30 बजे से शाम 8:30 बजे तक भगवान शिव का श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिया गया। इसके बाद रात करीब 11 बजे तक पूजन-अर्चन का कार्यक्रम चलता रहा। (Sawan 2022)

Zodiac Signs : बजरंगबली की प्रिय हैं ये 3 राशियां, मंगलवार को मिलेगी विशेष कृपा

Sawan 4th Somwar Date : जानिए सावन के आखिरी सोमवार का विशेष महत्व, पूजा के शुभ मुहूर्त, शुभ संयोग

Related News