Sawan Month 2021: इन पांच उपायों से करें भगवान शिव को प्रसन्न, पूरी होगी हर मनोकामना

img

सावन का महीना आज से शुरू हो गया है। यह महीना भगवान शंकर का प्रिय महीना होता है। सावन का महीना 22 अगस्त तक चलेगा। सनातन धर्म में श्रावण मास का विशेष महत्व हैक्योंकि यह महीना देवाधि देव महादेव को समर्पित होता था। इस महीने में भगवान शिव विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। इस महीने में भगवान शिव की उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इस महीने में शिव की पूजा करने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने से हैं। भगवान प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी दुःख दर्द दूर करते हैं।

BHGWAN SHIV

भगवान भोलेनाथ की पसंदीदा वस्तुएं

महादेव को सावन के महीने में धतूरा, बेलपत्र, भांग, इत्र, चंदन, केसर, अक्षत, शक्कर, गंगाजल, शहद, दही, घी, गन्ना और फूल बेहद पसंद है. इसके साथ ही उन्हें आक का लाल-सफेद फूल भी बेहद प्रिय है। ऐसे में भगवान शिव की पूजा करते समय उन्हें ये सब वस्तुएं अवश्य अर्पित करनी चाहिए।

दिनचर्या

सावन के महीने में प्रतिदिन सुबह सबेरे उठना चाहिए। स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ कपड़े पहनें और घर के मंदिर में दीप जलाकर भगवान को प्रणाम करें। इसके बाद सभी देवी-देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें और दिन में अधिक से अधिक समय तक भगवान शिव का ध्यान करें

पूजा

भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन के महीने में हर सोमवार को बेलपत्र से उनकी विशेष पूजा करनी चाहिए। इसके लिए सूर्योदय से पहले उठे और स्नान कर पूजा स्थल पर स्वच्छ वेदी बनाएं। शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर व्रत का संकल्प लें। इससे पहले शिवलिंग की अच्छे से सफाई करते हुए गंगा जल और दूध का अभिषेक करें। इसके बाद भगवान को पुष्प और साबुत बेल पत्र अर्पित करें। फिर भगवान शिव की आरती कर भोग लगाएं।

पहनावा

सावन महीने में अगर संभव हो तो श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष की माला धारण करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त सुबह-शाम पूजा के अंतिम समय में रुद्राक्ष की माला से ही शिव मंत्र का जप करना चाहिए। पूजन के समय भगवान शिव को भभूत लगाएं। इसके बाद इसे अपने माथे पर भी लगाएं। पूजा के दौरान शिव चालीसा और आरती पाठ जरूर करें। दिन में महामृत्युंजय मंत्र का भी जप करें।

भोजन

सावन में श्रद्धालुओं को सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए। खासकर सोमवार के दिन अनाज से बने खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहए। इसके साथ ही सोमवार के दिन लहसुन, प्याज, मांसाहार, मैदा, बेसन, सूजी, मेथी दाना, गरम मसाला आदि भी वर्जित किया गया है।

Related News