Sawan Purnima 2022 : इस डेट को है श्रावण पूर्णिमा

img

सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को श्रावण पूर्णिमा (Sawan Purnima 2022) के नाम से जाना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान करने के सतह ही व्रत रखने की परंपरा है। श्रावण पूर्णिमा के मौके पर चंद्रमा और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा करना भी शुभ होता है। पूर्णिमा तिथि के देव चंद्रमा हैं इसलिए इस दिन चंद्र देव की विधि-विधान से पूजा करने से चंद्र दोष दूर हो सकता है।

श्रावण पूर्णिमा तिथि

पंचांग में बताया गया है कि श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर हो रहा है। पूर्णिमा ति​थि का समापन अगले दिन 12 अगस्त को प्रात: 07 बजकर 05 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि (Sawan Purnima 2022)  पर चंद्रमा की पूजा करने का महत्व है। अब देखना यह है कि पूर्णिमा तिथि के दिन चंद्रोदय कब हो रहा है। सावन की पूर्णिता तिथि 12 अगस्त को प्रात:काल में ही समाप्त हो रहा है। ऐसे में पूर्णिमा तिथि का चंद्रमा 11 अगस्त को उदय होगा। उदयातिथि के अनुसार सावन पूर्णिमा का व्रत 11 अगस्त को रखा जाएगा।

रक्षाबंधन से संबंध

हिन्दू कैलेंडर में बताया गया है, कि श्रावण पूर्णिमा (Sawan Purnima 2022) के मौके पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।

श्रावण पूर्णिमा पर बन रहा ये तीन शुभ योग

ज्योतिषी बताते हैं कि इस साल श्रावण पूर्णिमा (Sawan Purnima 2022) पर तीन शुभ योग निर्माण हो रहा हैं। इस दिन रवि योग, आयुष्मान योग और सौभाग्य योग बन रहे हैं। ये तीनों ही बेहद योग शुभ माने जाते हैं। इस दिन रवि योग सुबह 05 बजकर 48 मिनट से सुबह 06 बजकर 53 मिनट रहेगा। श्रावण पूर्णिमा के दिन सुबह से लेकर दोपहर तीन बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। उसके बाद से सौभाग्य योग शुरू हो जाएगा। इसके बाद सौभाग्य योग अगले दिन 12 अगस्त को सुबह 11 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

श्रावण पूर्णिमा (Sawan Purnima 2022) पर चंद्रोदय

श्रावण पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का उदय शाम 06 बजकर 55 मिनट पर होगा और चंद्रास्त अगले दिन 12 अगस्त को प्रात: 05 बजकर 44 मिनट पर होगा।

Nag Panchami 2022 : नाग पंचमी पर गलती से भी न करें ये काम, इस विधि से करें पूजा

Dussehra 2022: विजयदशमी पर्व के शुभ मुहूर्त, तिथि और महत्व के साथ जाने आखिर क्यों प्रसिद्ध हैं बस्तर का दशहरा

Related News