Sawan Shanivaar 2022: सावन में अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए करे इन देवी-देवताओं की पूजा

img

सावन का पवित्र माह शुरू हो चुका हैं। यह महीना बहुत ही फलदायी होता हैं। सावन के सोमवार में लोग शिव भगवान को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग तरह से पूजा अर्चना करते हैं। अगर आप सावन में इन देवताओं की उपासना करेंगे तो आपकी हर मनोकामना पूरी होंगी आइये जानते हैं। किस दिन करें किन देवताओं की पूजा।

Sawan Shanivaar: सावन में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की पूजा करने से मनवांचित फल की प्राप्ति होती हैं। शनिवार का दिन बहुत ही खास होता हैं मान्यता हैं इस दिन तीन देवताओं की पूजा करने से हर समस्या का समाधान मिलता हैं तथा हर एक इच्छा पूरी होती हैं। सावन के सोमवार के दिन भगवान शिव का व्रत तथा पूजा की जाती हैं। मंगलवार को मंगला गौरी (Mangla Gauri Vrat) की पूजा होती है। (Sawan Shanivaar 2022)

शिवजी और शनि देव की करें पूजा

कहा जाता हैं शिवजी बहुत ही भोले है। शिवजी सच्ची श्रद्धा और पूजा से शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। शिवजी के साथ अगर शनिदेव की पूजा करें तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है। शंकर भगवान शनिदेव जी के गुरु हैं तथा शनिदेव को मनुष्यों के कर्मों के अनुसार फल देने के लिए उन्हें कर्मफलदाता का पद दिया। शनिदेव की कुद्रष्टी से बचने के लिए भगवान शिवजी के अन्य स्वरूपों पिप्पलाद, भैरव तथा रुद्रावतार हनुमान जी की पूजा करने से शनि के प्रकोप से हमारी रक्षा होती हैं। (Sawan Shanivaar 2022)

कैसे करें शनिदेव को प्रसन्न

शनिदेव की पूजा कर उनको प्रसन्न करने से आपके जीवन में सुख और शांति आती है। शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। इस दिन शनिदेव के आगे शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। शनिदेव के ऊपर सरसों का तेल काले तिल चढ़ाये उनके आगे धुप-डीप जलाकर आरती करें। (Sawan Shanivaar 2022)

नृसिंह जी की पूजा का हैं विशेष महत्व

नृसिंह भगवान विष्णु भगवान का अवतार हैं। शनिवार को भगवान नृसिंह की विशेषकर पूजा करनी चाहिए। सुबह तिल का उबटन लगाकर नहाना चाहिए बाद विधिवत भगवान नृसिंह की पूजा करनी चाहिए। उड़द की दाल से बनी खिचड़ी का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन करवा कर दक्षिणा देनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान नृसिंह शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्त को समस्त सुख समृद्धि पाने का आशीर्वाद देते हैंतथा हर एक कष्टों का निवारण करते हैं। (Sawan Shanivaar 2022)

Krishna Janmashtami 2022: जानिए जन्माष्टमी पर कब बन रहे शुभ संयोग, तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

zodiac sign dates : मन शांत रखें, धन में वृद्धि होगी, प्रेम संबंधों में आएगी कई बाधाएं

Krishna Janmashtami 2022: इन दो शुभ योगों में मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी

 

Related News