वैज्ञानिकों का दावा: इस ग्रह पर 356 दिन का नहीं बल्कि मात्र 16 घंटे का होता है एक साल!

img

नई दिल्ली। खगोलविदों ने हमारे सौरमंडल के अतिरिक्त एक और नए ग्रह की खोज की है। ये नया ग्रह मात्र 16 घंटे में अपने तारे की परिक्रमा पूरी कर लेता है। एस्ट्रोनॉमिकल जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक यह ब्रह्मांड में मिलने वाला दूसरा सबसे गर्म ग्रह है। इस सबसे ग्राम ग्रह में कई गैसों का भंडार है।

planet

शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि अभी तक 4000 से अधिक ऐसे ग्रहों की खोज हुई है जो हमारे सौरमंडल से बाहर स्थित हैं। इसमें से कई ग्रह ऐसे भी है जो सौरमंडल की ही तरह तारों की परिक्रमा करते हैं। ये ग्रह हमारी पृथ्वी से हजारों प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित हैं। स्पेस वेबसाइट bgr.com में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जिन ग्रहों की अभी तक खोज हुई है उसमें नेपच्यून जैसे ग्रह हैं।

इसके साथ ही बृहस्पति जैसे विशाल गैस वाले ग्रह भी हैं। वैज्ञानिकों ने हाल ही में खोजे गए इस नए ग्रह का नाम TOI-2109b रखा है। ये अब तक खोजा गया दूसरा सबसे गर्म ग्रह है। इस ग्रह की सबसे बड़ी खूबी ये है कि ये अपने तारे की परिक्रमा मात्र 16 घंटों में पूरी करता है।

 

Related News