स्कूल से घर लौट रही स्कूटी सवार दो सगी बहनों की सड़क हादसे में हुई मौत

img

शाहजहांपुर॥ थाना कांट क्षेत्र में बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार दो सगी बहनों की मौत हो गई। दोनो बहन कांट क्षेत्र में स्थित सरकारी स्कूलो में अध्यापिका के पद पर तैनात थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

accident

थाना कांट क्षेत्र में शाहजहांपुर-जलालाबाद हाइवे पर स्थित रसुलापुर मोड़ के पास बुधवार अपरान्ह एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी ममता देवी(35) व उनकी छोटी बहन अंजुलता (28) गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से दोनो बहनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरो ने दोनो बहनों को मृत घोषित कर दी।

दोनो बहने मूल रूप से कांट क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर खुर्द की रहने वाली थी। ममता की शादी हो चुकी थी। ममता अपने पति और बच्चे के साथ हुसैनपुरा में अपने पिता सुरेश चंद्र गौतम,अविवाहित बहन अंजुलता व अन्य परीजनो के साथ ही रह रही थी।

परीजनो ने बताया की ममता कांट क्षेत्र के गांव वलीपुर स्थित सरकारी स्कूल में अध्यापिका के पद पर तैनात थी। जबकि अंजुलता इसी क्षेत्र के गांव भेंसटा कलां स्थित सरकारी स्कूल में अध्यापिका थी। दोनो बहन एक ही स्कूटी से स्कूल जाती थी। बुधवार को दोनो बहन स्कूल से बापस घर लौट रही थी की तभी रसुलापुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बहनों की मौत हो गई।

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर ददरौल भाजपा विधायक मानवेन्द्र सिंह, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना पर शोक व्यक्त करते शोक संतप्त परीजनो को ढांढस बंधाया।

प्रभारी निरीक्षक राजितराम ने बताया की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दो बहनों को मौत हो गई है।पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है। -रामनिवास शर्मा मैथिल

Related News