सुशांत केस में SC का बड़ा फैसला, CBI करेगी जांच, ये फैसला सुनते ही इन लोगों को लगा झटका

img

नई दिल्ली॥ सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस की जांच को लेकर उच्चतम न्यायालय (SC) ने फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने केस की जांच का अधिकार CBI को दिया है। बहुत वक्त से सुशांत का परिवार और उनके फैंस CBI जांच की मांग कर रहे थे। उच्चतम न्यायालय (SC) ने बिहार में दर्ज FIR को सही ठहराया है।

Sushant Singh Rajput

साथ ही मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है। उच्चतम न्यायालय (SC) ने कहा कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच नहीं बल्कि सिर्फ पूछताछ की थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को तगड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र सरकार उच्चतम न्यायालय (SC) के इस फैसले को चुनौती दे सकती है।

SC के फैसले के बाद सुशांत के वकील क्या बोले?

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फैमिली वकील विकास सिंह ने बोले कि सुशांत के परिवार के लिए ये बड़ी जीत है। कोर्ट ने भी माना कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में कोई जांच नहीं की थी। ये एतिहासिक फैसला है। न्याय की ओर ये पहला और बड़ा कदम है।

Related News