मछली पकड़ने वाले शख्स के हाथ लगा ‘समुद्री खजाना’, कीमत 25 करोड़ रुपए!

img

उल्टी (Vomiting) जैसी चीज कोई भी देखना नहीं चाहेगा, मगर थाइलैंड का एक मछुआरा (Fisherman) इसी के दम पर करोड़पति बन गया। दरअसल, उसके हाथ भी ऐसी-वैसी नहीं बल्कि वेल मछली की उल्टी (Vomiting) लगी थी। महीने में पांच सौ पाउण्ड कमाने वाले मजदूर ने कभी सोचा नहीं होगा कि जिसे वह चट्टान का टुकड़ा समझ रहा है, वह दरअसल 24 लाख पाउण्ड का Ambergris है।

stone

जानकारी के मुताबिक, Ambergris को समुद्र का खजाना बोला जाता है और इसे सोने से कम नहीं आंका जाता। दरअसल, इसमें एक बिना गंध का ऐल्कोहॉल मौजूद होता है जिसका यूज परफ्यूम की गंध को बहुत वक्त तक बरकरार रखने के लिए किया जाता है। थाइलैंड के नारिस सुवानसांग को समुद्र तट के पास ये पीस मिला था। वह इसे घर लेकर गए और रिसर्च किया तो कुछ और ही पता चला।

क्यों है इतनी कीमत?

आपको बता दें कि वेल मछलियों के जिस्म के भीतर एक खास तत्व निकलता है। कुछ थिअरीज के अनुसार इसकी सहायता से वेल अपने खाने को पिघला पाती है, वहीं कुछ का दावा है कि यह वेल के मल में मौजूद होता है। महंगे और बड़े ब्रैंड्स इसकी सहायता से परफ्यूम की गंध को लंबे वक्त तक चलाते हैं। जब इस टुकड़े को जलाया गया तो यह पिछल गई और उसी तरह की महक आई जिससे उन्हें समझ में आ गया कि उनके हाथ क्या लगा है। खास बात यह है कि इसका वजन तकरीबन 100 किलो है। इसके साथ ही यह अब तक पाया गया Ambergris का सबसे बड़ा टुकड़ा है।

नारिस ने बताया कि उन्हें एक बिजनसमैन ने उनसे वादा किया है कि अगर Ambergris की क्वॉलिटी बेहतर निकली तो इसके लिए उन्हें 23,740 पाउण्ड प्रति किलो की कीमत दी जाएगी। नारिस फिलहाल स्पेशलिस्ट्स का इंतजार कर रहे हैं जो इसे इंस्पेक्ट करेंगे। वह पुलिस को भी इसके बारे में डिटेल्स देंगे क्योंकि इसकी कीमत की सूचना फैलने के साथ चोरी का खतरा भी बढ़ गया है।

 

Related News