कोरोना वायरस के बीच इस देश में फैल रही दूसरी महामारी, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

img

कॉन्गो॥ कोविड-19 महामारी के बीच कॉन्गो देश में एक और जानलेवा बीमारी फैलनी शुरू हो गई है। इसबार डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो (DCR) के पश्चिमी शहर में इस महामारी की वजह से चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, दो लोग अब भी इलाजरत हैं। कॉन्गो में फैली इस बीमारी को लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख ने भी पुष्टि की है।

कॉन्गो के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित बान्डाका शहर में इबोला महामारी फैलनी शुरू हो गई है। इसकी वजह से यहां चार लोगों की मौत हो गई है। साल 2018 के बाद अब फिर से ये बीमारी देश के दूसरे हिस्से की तरफ पहुंची है। इससे पहले इबोला से सिर्फ पूर्वी इलाका प्रभावित था।

बान्डाका शहर में 6 लोग इबोला रोग से ग्रसित पाए गए। इनमें से 4 की दर्दनाक मौत हो चुकी है। बान्डाका एक व्यापारिक शहर है। यहां पर करीब 15 लाख लोग रहते हैं। ये शहर कॉन्गो नदी के किनारे बसा है।

पढि़ए-हिंदुस्तान के इस हथियार की रेंज में आधी दुनिया, अगर दब गया बटन तो 2 मिनट में चीन जैसे देश हो जाएंगे तबाह

Related News