लखनऊ में लगी धारा 144- 1 महीने तक राजधानी में लगे ये प्रतिबंध, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

img

लखनऊ॥ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एकबार फिर आज से धारा 144 लागू कर दी गई है। सरकार की तरफ से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये गाइड लाइन जारी की गई है। अगले माह 05 अप्रैल तक ये व्यवस्था लागू रहेगी।

Section 144 re-enacted in Lucknow

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नवीन अरोड़ा ने देर रात को जारी आदेश में कहा गया है कि सूत्रों की मानें तो स्थानीय एलआईयू रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है कि राजधानी में राजनीतिक दलों, छात्र संगठनों, भारतीय किसान संगठनों और अन्य संगठनों द्वारा धरना, विरोध प्रदर्शन की आशंका जताई गई है। इससे शांति व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

इसके अलावा देश की ग्लोबल संकट कोरोना के बढ़ते प्रभाव से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मार्च माह में 11 को महाशिवरात्रि, 28 को होलिका दहन, 29 को होली और शब-ए-बारात, 02 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 03 अप्रैल को ईस्टर सैटरडे और 05 अप्रैल को ईस्टर मंडे के साथ महाराज कश्यप जयंती के अवसर पर असमाजिक तत्व शांति व्यवस्था भंग कर सकते हैं। इसको देखते हुए शहर में धारा 144 लागू की गई है।

 

Related News