देश को संकट में देख इंडिया छोड़कर सिंगापुर में शिफ्ट हो रही हैं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, नाम जानकर उड़ जाएंगे होश

img

नई दिल्ली॥ वर्तमान में देश कोविड-19 महामारी से जंग लड़ रहा है। आम नागरिकों से लेकर बड़े-बड़े सितारें अपने परिवार व बच्चों के लिए चिंतित हैं। तो वहीं अभिनेता अजय देवगन एवं एक्ट्रेस काजोल को भी अपनी बेटी न्यासा की चिंता सता रही हैं।

KAJOL

इसी बीच बॉलीवुड जगत में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री काजोल ने कोविड-19 महामारी में एक बड़ा निर्णय लिया है। दरअसल खबर है कि न्यासा के कारण अब काजोल हिंदुस्तान छोड़कर सिंगापुर जाने का प्लान कर रही हैं।

न्यासा सिंगापुर में ही पढ़ाई करती हैं लेकिन फिल्हाल वो अपने माता पिता के साथ इंडिया में ही हैं। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार काजोल इस बार बेटी न्यासा को अकेले सिंगापुर नहीं भेजना चाहती हैं। इसलिए वो बेटी के साथ कुछ समय के लिए सिंगापुर में रहेंगी। वहीं अभिनेता अजय मुंबई में बेटे युग के साथ समय बिताएंगे।

 

Related News