जान्हवी को देखकर आई श्रीदेवी की याद, तो काफी नाराज हुए बोनी कपूर, देखें Video

img

डेस्क। फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाडली बेटी जाह्नवी कपूर अक्‍सर फैशन और लुक की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। इसी बीच जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें जान्हवी शॉर्ट हेयर कट में नजर आ रही हैं। जान्हवी के नए हेयर स्टाइल को देखकर भले ही फैंस खुश हो जाए लेकिन उनके पिता बोनी काफी नाराज हो गए है। इस बात खुलासा जान्हवी ने खुद किया है। जान्हवी के इस खुलासे को जानकर फैंस काफी हैरान हो गए हैं।

जान्हवी के अनुसार अगर अपने पापा इस लुक को देखेंगे तो उन्हें मार देंगे। अब भले ही जान्हवी का लुक बोनी कपूर को पसंद न आए । लेकिन एक बात साफ है कि इस नए फोटोशूट में जान्हवी एक दम अपनी मां श्रीदेवी की तरह दिखाई दे रही हैं। अगर विश्वास नहीं होता तो खुद देख लीजिए।

https://www.instagram.com/p/BsANXN1BmoM/?utm_source=ig_web_copy_link

 

दरअसल, जान्हवी ने हाल ही फेमस कॉस्मोपॉलिटन (कॉस्मोइंडिया) मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटो शूट करवाया है। इसमें वह हॉट और स्टनिंग दिख रही हैं। इस मैगजीन के लिए जान्हवी ने अपने लुक को एकदम बदल दिया है। जान्हवी का एक वीडियो कॉस्मोपॉलिटन मैगजीन (कॉस्मोइंडिया) के इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है।

वीडियो में जान्हवी सबसे पहले कोस्मोपोलिटन कवर शूट के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। लेकिन इसके बाद वह कहती हैं कि इस मैगजीन के वह अपने लंबे बालों को कटवा दिये है। जिस वजह से उनके पिता उन्हें मार डालेंगे। लेकिन उन्होंने ये सब कॉस्मोइंडिया के लिए कर दिया है।

आपको बता दें कि कॉस्मोपोलिटन मैगज़ीन के कवर पर जान्हवी कपूर का ये डेब्यू है। कवर पेज पर जान्हनी बेहद कूल अंदाज़ में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर जान्हवी की ये फनी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Related News