पति को इस हालात में देख पत्नी की निकल पड़ी चीख, फिर उठाया ये खौंफनाक कदम

img
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के कायथा थाना क्षेत्र में शहर के बाहर खेत में बने एक मकान में बीती रात पारिवारिक कलह के चलते पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, पत्नी ने लटका देखा तो जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पति-पत्नी का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिये।
woman crime
कायथा थाना प्रभारी प्रदीपसिंह राजपूत ने बताया कि ग्राम आसेर में रहने वाले जितेन्द्र पुत्र मनोहर उर्फ पोपसिंह सिसौदिया खेती किसानी करता था। खेत पर ही उसने अपना मकान बना रखा था। वह पत्नी सुनीता के साथ खेत पर ही रहता था। बीती देर शाम जितेन्द्र ने घर में रोशनदान से रस्सी बांधकर गले में मौत का फंदा डाल लिया था।
पत्नी ने उसे लटका देखा तो उसने भी कीटनाशक पी लिया। मामले की जानकारी परिजनों को लगी तो वे खेत पर पहुंचे। जहां जितेन्द्र की मौत हो चुकी थी। सुनीता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामला पारिवारिक कलह का सामने आ रहा है। जांच के लिए घटना स्थल पर एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रीति गायकवाड़ पहुंची थी।

जितेन्द्र और सुनीता का विवाह पांच वर्ष पूर्व हुआ था

थाना प्रभारी के अनुसार जितेन्द्र और सुनीता का विवाह पांच वर्ष पूर्व हुआ था। इस दौरान सुनीता के भाई और जितेन्द्र की बहन के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। जितेन्द्र के परिजनों ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया था। उसके बाद परिवारिक विवाद की स्थिति बन गई थी।
कुछ माह पूर्व ही दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया था और मिलकर रहने लगे थे। लेकिन पारिवारिक विवाद बना हुआ था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल पर दोनों अकेले थे, जिसके चलते घटना का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
Related News