महिला का पेट देखकर लगा प्रेग्नेंट है लेकिन ऑपरेशन के बाद निकला कुछ और

img

कई बार किसी इंसान को कुछ ऐसी बीमारी हो जाती है जो डॉक्टर्स को भी नहीं समझ आती। कुछ ऐसा ही मामला ब्रिटेन में देखने को मिला। यहां एक महिला के पेट को देखने से ऐसा लग रहा था कि जैसे वह नौ महीने की प्रेग्नेंट है लेकिन डॉक्टरों ने जब उसका ऑपरेशन किया तो वह हैरान रह गए क्योंकि ऑपरेशन के बाद उस महिला के पेट से बच्चा नहीं बल्कि कुछ और ही निकला।

woman's stomach

यह घटना ब्रिटेन के स्टैफर्डशायर शहर की है। ‘द मेट्रो’ की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो महिला का नाम अबी चाडविक है और वह अभी मात्र 19 साल की है। बताया जाता है कि अचनाक से महिला के पेट में दर्द शुरू हो गया। ये दर्द कभी कम तो कभी अचानक से बढ़ा जाता था। उसका वजन भी कुछ ही महीनों में काफी बढ़ गया और पेट का साइज बहुत बढ़ गया।

हालात यह हो गए कि लोग उसे प्रेग्नेंट समझने लगे। जब लोग उसे नौ महीने की प्रेग्नेंट मानने लगे तो उसने अपने टेस्ट करवाने की सोची। वह डॉक्टर के पास पहुंच गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने समझा कि पेट में स्टोन या पत्थरी है। लेकिन जब दोबारा जांच की गई तो पता चला कि उनके पेट में बहुत ही बड़ी गांठ बन गई है।

डॉक्टरों ने पाया कि महिला के पेट में 13 इंच की गांठ है। इस गांठ को निकालने के लिए डॉक्टरों ने उसे ऑपरेशन का सुझाव दिया। आखिरकार वह ऑपरेशन के लिए तैयार हो गई। वेस्ट मिडलैंड्स के एक अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। और दो हफ्ते तक चली दवा के बाद उसे निकलवा दिया गया। इस दौरान महिला को काफी तकलीफ भी सहनी पड़ी है। फिलहाल कुछ दिन डॉक्टरों की देखभाल के बाद महिला स्वस्थ हो गई है।

Related News