वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का कोरोना से निधन, PM-CM समेत इन नेताओं ने जताया शोक

img

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और स्तंभकार शेष नारायण सिंह का शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि पत्रकारिता जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे हमेशा जाने जाएंगे।

journalist Shesh narayan death

प्रधानमंत्री ने जताया शोक

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का निधन अत्यंत दुखद है। पत्रकारिता जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे हमेशा जाने जाएंगे। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के लिए मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!

पत्रकार शेष नारायण सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी सहित वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया 

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्तंभकार और पत्रकार शेष नारायण सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित सहित वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया।    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा हूं।

 उप्र के विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने शेष नारायण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का निधन अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे। भावभीनी श्रद्धांजलि।
 प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में बहमूल्य सेवाएं देने वाले शेष नारायण जी का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों सहित समर्थकों को संबल दें।

देश और विदेश के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते थे

उल्लेखनीय है कि शेष नारायण सिंह देश और विदेश के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते थे। वह कई अखबारों के लिए कॉलम लिखते रहे हैं। शेष नारायण कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित थे। इलाज के दौरान प्लाज़्मा सहित कई विधियों से उनकी जीवन रक्षा की कोशिश की गई लेकिन सब बेकार साबित हुआ। नारायण मूलत: सुल्तानपुर के रहने वाले थे। उनका निधन हिंदी पत्रकारिता के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

Related News