15 सितम्बर 2020 राशिफल: इन राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

img

मेष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। सृृजन, लेखन एवं सकारात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। यद्यपि दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मिथुन: अज्ञात भय से ग्रसित होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन किसी अपने से तनाव भी मिलेगा।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। परिवार से सहयोग मिलेगा।

सिंह: पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर संयम रखें।

कन्या: रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। राजनीतिक महात्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

तुला: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा, लेकिन उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें। पिता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: प्रियजन के संबंध में अप्रिय समाचार मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, जबकि घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। रिश्तों में सुधार आएगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर: यात्रा देशाटन की भी संभावना है। सतर्कता जरूरी है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।

कुंभ: स्वास्थ्य में सुधार होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक

Related News