September Rashifal: कल से शुरू होने वाली है इन राशियों पर तरक्की

img

अंग्रेजी कैलेंडर के नौवें माह सितंबर कल से शुरु होने वाला है। जो लोग कुछ माह से नई नौकरी या बिजनेस की तलाश में हैं, उनका क्या होगा? किसकी तरक्की होगी? तो आइए जानते हैं ज्योतिष के आधार पर 12 राशियों के लिए इस मा​ह में क्या कुछ खास है।

सितंबर मासिक राशिफल-

मेष: आय बढ़ाने की अपनी इच्छा के चलते आप अधिक काम करेंगे या कमाई के अन्य साधन तलाशेंगे, लेखन करेंगे और अपने परिवार के लिए एक खास जीवन स्तर बनाए रखने के लिए बहुत कुछ करेंंगे। काम और आराम के लिहाज से शानदार समय जो हमेशा सहज या सम्भव नहीं होता। मनोरंजन, मौज मस्ती, मेल-मिलाप, प्यार और रोमांस आपको व्यस्त रखेगा। किसी ऐसे खास व्यक्ति से भेंट का योग है, जो आपके जीवन को रोशन करेगा और सार्थक बनाएगा। सम्पर्क, संचार और करार की सम्भावना है। व्यवसाय में प्रगति का योग है।

वृष: दबाव वित्तीय मामलों से लेकर घरेलू बजट तक बने रहेंगे। ऋण, जमानत, संयुक्त वित्त, बोनस पेंशन एवं सेवानिवृत्ति से जुड़े निवेश महत्वपूर्ण रहेंगे। आपकी चिन्ताएं दूर होंगी। बोझ हल्का होगा और मसले सुलझेंगे। घर और कार्यक्षेत्र में भी माहौल में सुधार होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। सामाजिक गतिविधियां आपको प्रेरित करेंगी। मांस और प्यार जीवन में हंसी खुशी, मौज मस्ती और उत्साह का संचार करेंगे। आप खुद को अकेला महसूस नहीं करेंगे। अच्छे मित्रों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

मि​थुन: पत्नी से समय समय पर छिटपुट तकरार/झड़प हो सकती है, लेकिन आप उन्हे मना ले जायेगे, गुस्से पर नियंत्रण रखें। आपके सामने होगा एक चुनौतीपूर्ण दिन होंगे, जिसमें परिवार, धन सम्बन्धी मामले, उत्तेजना, धर्म तथा पूजा पाठ और जाहिर है अपने काम के दबाव को लेकर चिन्ता करने के लिए काफी कुछ होगा। तनाव इसका एक स्वाभाविक परिणाम हो सकता है। आप अपनी विभिन्न गतिविधियों, रूचियों वचनबद्धताओं, आकांक्षाओं को सन्तुलित करने का प्रयास करेंगे।

कर्क: इस अत्यन्त व्यस्त समय में भी आप परिवार की उपेक्षा नहीं करना चाहेंगे। खुद को हर दिशा में जरूरत से ज्यादा झोंकने से बचें, काम की प्राथमिकताएं तय करें और इसका उचित कार्यक्रम बनाकर उस पर अमल करें। उपलब्धियां और कामयाबी हाथ लगेगी, लक्ष्य प्राप्ति और लाभ भी होंगे। कलात्मक वस्तुओं, आभूषणों, मूल्यवान वस्तुओं की प्राप्ति होगी। यात्राएं, जन-सम्पर्क गतिविधियां, घरेलू मोर्चे पर नई व्यवस्था, नए विचार और आविष्कारों का समय है। सेहत, घरेलू कार्यक्रमों, दिनचर्या को लेकर आप चिन्तित हो सकते हैं। शान्त और सहज बने रहने की कोशिश करें।

सिंह: आप तनिक भी समय अपने घर अपने स्थान सम्पत्ति व परिवार के साथ नहीं बिताएंगे। आप नवीकरण, अपने चारों ओर सौन्दर्य एवं ऐश्वर्य की मात्रा में बढ़ोत्तरी करेंगे, आप ऐसी गतिविधियां में व्यस्त रहेंगे, जो दूसरों की चिन्ताओं, परेशानियों और सरोकारों को हल्का करेंगी। टेढ़े मामलों के निपटारे में सावधानी बरतें। आप अपने ऊपर निर्भर बूढ़े लोगों, पालतू जानवरों और नौकरों/कर्मचारियों का भी ध्यान रखें। आर्थिक मामलों, जैसे-फंड, संयुक्त फंड, किराए आदि के मामले में समझदारी और परिपक्वता दिखाना जरूरी होगा। आप अपने जीवन एवं अपने कार्य के बारे में गहराई से तथा गम्भीरता से दूसरे पहलुओं पर भी सोंचेगे।

ज्ञान आलोक: रामायण की पांच स्त्रियों की प्रेरणादायी गाथा-

कन्या: जिस प्रेम व अच्छी छवि को आप स्वीकार करेंगे, आह्लादित होंगे उसे यह समय स्वीकार करेगा। आपकी संकल्पशक्ति, विश्वास तथा ऊर्जा का स्तर ऊंचा बना रहेगा। नौकरी-पेशा लोग उच्चाधिकारियों की उपेक्षा का शिकार हो सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों से विवाद की स्थितियां बनेंगी। व्यापार में उथल-पुथल मचा रहेगा। प्रियजनों के सहयोग से व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। किसी नई योजना को प्रारम्भ करने से पूर्व अपनी कार्यक्षमता का आंकलन अवश्य कर लें।

तुला: आप किसी भी नई योजना को कार्यरूप में परिणित कर सकते हैं, वरिष्ठ अधिकारियों की बात मानकर चलने में ही फायदा है। पत्नी/बच्चों/बुजुर्गो का मधुर व्यवहार मन को मोह लेगा। आपका उच्चस्तरीय, आदर्शवादी, आध्यात्मिक झुकाव अब प्रमुखता से सामने आएगा, जो आपको तालमेल के नए कौशल भी सिखाएगा। मस्तिष्क और शरीर के स्तर पर सुदृढ़ बने रहने की इच्छा के साथ ही अब आप अपनी उपलब्धियों को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे। समझदारी, दृष्टिकोण, आध्यात्मिकता, आस्था के मामले में काफी लाभ। जीवन में रोमांच आएगा।

वृश्चिक: तमाम प्रयासों के सार्थक नतीजें मिलेंगे, उपलब्धियां हासिल होंगी। आप कुशलतापूर्वक कार्यों को अंजाम देंगे। घर परिवार और आप पर निर्भर लोगों की देखभाल के अलावा काम के मोर्चें पर भी आपसे काफी कुछ अपेक्षित होगा। आपने जीवन का अपना निराला समीकरण ईजाद कर लिया है। बेहतर पक्ष जारी रहेगा जो आभास देगा कि कुछ भी गलत नहीं घट सकता, लेकिन आपका तार्किक दिमाग आपको कहेगा कि ऐसा सम्भव है। यही तो जीवन है -उतार चढ़ाव युक्त। प्यार, पारिवारिक सम्बन्ध और बेहतर स्वास्थ्य आपकी ताकत है और दुर्भाग्य के तीखे बाणों से बचाव का कवच भी।

धनु: आपके सुख साधनों का स्तर बहुत ही ऊंचा व अनूठा होगा तथा इससे अद्भुत बात यह होगी कि यह निरन्तर चलता रहेगा। जैसा कि कहावत है कि शुभ समय को बांध लो। आप प्रदाता/दाता की भूमिका का आनन्द ले रहे हैं। आप अपने घर परिवार के लिए सुख साधन जुटाने में आनन्द का अनुभव करेंगे। गतिविधियों के हर क्षेत्र में ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्यार और विवाह में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य और वित्त में सुधार होगा। पूर्णता का अहसास होगा। दरअसल, आपको यह सब करने में मजा आता है।

मकर: आपको हर तरह की मांग का सामना करना पड़ सकता है। सबसे महत्वपूर्ण होंगे प्रियजन और परिवार। कानूनी मामले, ट्रस्ट, पैतृक सम्पत्ति, भागीदारी, गठबन्धन की सम्भावना है। काम अधिक होंगे और आप इन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत भी करेंगे। अपना व्यापार या सरकारी नौकरी करने वालों के लिए विशेष शुभ समय है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार को नया रूप देनें में सफल होंगे। आपके कार्यक्षेत्र में किसी युवा व्यक्ति से अच्छा लाभ मिलेगा। आपके वित्तीय लेनदेन के मामलों में रूकावटें आयेंगी, परन्तु किसी मित्र के सहयोग से आपका काम शुरू हो जायेगा।

कुंभ: सामाजिक स्तर पर गतिविधियां तेज होंगी ताबड़तोड़ काम करने की प्रवृत्ति से बचते हुए अपनी दिनचर्या का पालन करें। जिसके बारे में भी आपने सोचा था, इस दौर में उसे कार्यान्वित किया जाएगा, आखिरकार यह तो एक अनिवार्य तथा औचित्यपूर्ण परिणाम है। अपने आसपास के वातावरण में शान्ति तथा एक पूर्ण सामंजस्य का अहसास होगा। वास्तव में इस चरण में दुनिया ईश्वर का वरदान साबित होगी। इससे परिवार, जीवनसंगी तथा बच्चों से आनन्द तथा सहृदयता प्राप्त होगी।

मीन: आपकी स्वयं की तीव्र इच्छा आपको मजबूती से आपकी उम्मीदों की राह पर ले जाएगी। विस्तार से यात्रा का संयोग है जिससे नजदीकी भविष्य में आपको आकस्मिक एवं अप्रत्याशित लाभ होंगे और अवसरवादी खेलों में भाग्यशाली रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में पुराने मित्रों का सहयोग लाभप्रद साबित होगा। परिवार में किसी शुभ सूचना से मानसिक शान्ति, पहले की अपेक्षा स्थिति में सुधार होगा। दूसरे के कामों में उलझना ठीक नहीं अन्यथा आप विवादित हो सकते हैं। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा होगी।

 

Related News