मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी, अगले 2 दिन इन जिलों में पड़ेंगे ओले

img

2021 की शुरुआत में एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव होने जा रहा है। वायु का रुख बदलने से अरब सागर से नमी मिलने लगी है। इससे दिन और रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी जरूर होने लगी है, लेकिन अभी कड़ाके की सर्दी का दौर जारी रहेगा।

Winter cold

मौसम जानकारों के अनुसार दो जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी हवाओं का सम्मिलन होने से प्रदेश में कई स्थानों पर हल्‍की बरसात का दौर शुरू होने की सम्भावना है। इस दौरान कही-कहीं ओले गिरने की भी सम्भावना जताई है। एक मौसम जानकार ने बताया कि वर्तमान में नॉर्थ इंडिया से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजधानी समेत राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बने हुए हैं। विशेषकर दतिया, ग्वालियर में न्यूनतम तापमान बहुत गिरे हुए हैं।

मौसम जानकार ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इससे गुरुवार को हवा का रुख दक्षिण-पश्चिमी हो गया। वातावरण में नमी बढ़ने से बादल आने लगे। इससे गुरुवार को पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अब न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होने लगा है।

 

Related News