img

जाने माने यूट्यूबर एल्विश यादव एक बड़े विवाद में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। एल्विश पर इल्जाम है कि वह सांपों के जहर की सप्लाई करने वाले गैंग से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने इस केस में एल्विश समेत छह लोगों को नामजद किया है। इन पर एफआईआर दर्ज हुई है। बाकी के पांच लोग अरेस्ट हो गए हैं। वे अभी अरेस्ट नहीं हुए हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब एल्विश यादव ऐसे किसी विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले जब वो बिग बॉस का हिस्सा थे।

उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जीता भी था। तब भी वह कई विवादों में फंसे थे। सलमान खान से भी उनकी नोकझोंक हुई थी। इसके अलावा साल 2023 मार्च में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक आदमी अपनी कार से उतरता है। दिल्ली का वो वीडियो था और अपनी कार में कुछ गमले रखता है। ये गमले की सजावट के लिए दिल्ली में अलग अलग स्थानों पर सरकार की तरफ से रखे गए थे। इस गाड़ी का नंबर को ट्रेस किया गया तो यह बात सामने आई कि गाड़ी एल्विश यादव के नाम पर है।

लिहाजा इल्जाम लगे कि एल्विश दिल्ली में उन गमलों को चुरा रहे थे जो की सजावट के लिए राजधानी में रखे गए थे। हालांकि बाद में एल्विश ने इस पूरे मामले में स्पष्टीकरण दिया था और बताया था कि उनका कोई लेना देना इस चोरी से नहीं है। न तो गाड़ी उनकी है, न ही गमले चुराने में उनका कोई हाथ है। इसके अलावा अपने तमाम कंटेंट को लेकर भी अक्सर विवादों में रहते हैं। 

--Advertisement--