शाहरुख ने यहां बनाया था छिपने का ठिकाना, दिल्ली हिंसा के दौरान फिल्मी स्टाइल की थी फायरिंग

img

नई दिल्ली॥ दिल्ली हिन्सा के दौरान पुलिस पर बंदूक तानने वाले मोहम्मद शाहरुख को मंगलवार को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि शाहरुख को मंगलवार दोपहर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने उत्तर प्रदेश के शामली जिले से अरेस्ट किया गया है। फिलहाल शाहरुख को दिल्ली लाया जा रहा है। उसे दिल्ली लाने के बाद पुलिस आज दोपहर 3:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगी।

शाहरुख के विरूद्ध दिल्ली के जाफराबाद क्षेत्र में भड़की हिन्सा के दौरान 24 फरवरी को पुलिस के सामने आठ राउंड फायरिंग का आरोप है। मालूम हो कि जाफराबाद में सीएए विरोधी पत्थरबाजों को दौड़ाने के दौरान कर्दमपुरी मेन रोड निवासी शाहरुख ने पुलिसकर्मी के सीने पर पिस्टल तान दी थी। सिपाही ने उसे दबोचने का प्रयास किया तो शाहरुख ने दूसरे पक्ष पर कई गोलियां चला दी थी।

सिपाही उससे भिड़ गया, लेकिन इसी बीच उसके साथी भी पीछे से पथराव करते हुए वहां पहुंच गए। जब तक पुलिस पकड़ती, वे शाहरुख को बचाकर ले गए। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी थी, लेकिन तबतक वह फरार हो चुका था। शाहरुख अशरफिया मस्जिद में बिरयानी बेचता है। फरारी के बीच शनिवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से भी उसे देखे जाने की खबर आई थी। स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि दिल्ली हिन्सा के आरोपी ताहिर हुसान के भाई नजर हुसैन और शाहरुख को शनिवार को एक शादी समारोह में देखा गया था।

पढि़ए-यात्रियों से भरी नाव पलटी, अब तक 18 लोगों की जा चुकी है जान, पूरे इलाके में मची खलबली…

ग्रामीणों के अनुसार दोनों शादी में 10-15 मिनट के लिए आए थे। हालांकि पुलिस ने ऐसी खबर से मना किया था। ग्रामीणों में चर्चा है कि शनिवार दोपहर गांव में एक शादी समारोह में ताहिर का भाई नजर हुसैन और शाहरुख आए थे। दोनों पल्सर बाइक से पहुंचे थे। करीब 10 से 15 मिनट रुकने के बाद दोनों वहां से निकल गए थे।

Related News