शर्मनाक: यहां 17 वर्षीय युवक ने महिला से दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में लगा दी थी आग

img

नई दिल्ली॥ दिल्ली से एक बार फिर से दुष्कर्म के बाद कत्ल की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है। दरअसल, यहां द्वारका क्षेत्र में एक महिला संग रेप की घटना को अंजाम दिया गया, उसके बाद अपराधी उसकी हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक को अरेस्ट किया है।

rape

इल्जाम है कि इस लड़के ने महिला की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए उसके निजी में आग लगा दी थी। इस केस की जांच के दौरान लगभग 2700 लोगों से पूछताछ की गई और कई सीसीटीवी तस्वीरें भी खंगाली गईं।

इस मामले में पुलिस का कहना है- 15 नवंबर को दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक महिला का शव नाले के पास कूड़े में पड़ा है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी थी।

तफ्तीश में पुलिस ने 17 नवंबर को कत्ल के आरोप में आरोपी नाबालिग युवक को अरेस्ट किया था। बाद में पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने महिला के साथ बलात्कार किया था। पकड़े जाने के भय से उसने उसका गला घोंट दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए उसके गुप्तांग में आग लगा दी थी।

 

Related News