महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर शेन वॉटसन ने कही इतनी बड़ी बात, कहा- उनमें अभी भी…

img

नई दिल्ली ।। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लगातार भारतीय टीम से बाहर चल रहे है। लेकिन इसके पीछे की वजह का अभी तक उनकी जुबानी कोई भी खुलासा नहीं हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी मुकाबला भारत की ओर से विश्व कप-2019 के दौरान सेमीफाइनल खेला था जिसमें भारतीय टीम की ओर से उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

लेकिन सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया को करारी शिकस्त न्यूजीलैंड के हाथों मिली थी जिसके बाद टूर्नामेंट से भारतीय टीम बाहर हो गई थी। विश्व कप 2019 की समाप्ति से लेकर अभी तक धोनी निरंतर टीम इंडिया से बाहर चल रहे है और उनके संन्यास को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल रही है।

पढ़िए-बुमराह से पूछा- विश्व का खतरनाक बल्लेबाज कौन है, जवाब सुनकर गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

अभी हाल ही में आईपीएल के दौरान उनकी टीम में खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन ने उनके संन्यास को लेकर बड़ी बात कही है। शेन वॉटसन अभी हाल ही में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां ‘इंडिया टीवी’ रिपोर्ट के मुताबिक संवाददाताओं से वार्तालाप करते हुए उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के पास अभी भी योग्यता है।

लेकिन संन्यास का फैसला निजी होता है और यह फैसला उन्हीं पर निर्भर है। शेन वॉटसन ने कहा- धोनी अभी भी अविश्वसनीय तरीके से मूव करते है, मैदान पर तेजी से भागते है और उनके हाथ अभी भी मजबूत है। शेन वॉटसन ने कहा- धोनी जो भी करते है वो सही होता है इसीलिए धोनी भली भांति जानते है कि उन्हें आगे क्या करना चाहिए।

Related News