Shani Amavasya 2021: किस डेट को है शनि अमावस्या, साढ़ेसाती वाले कर लें ये 7 उपाय, मिलेगी राहत

img

मार्गशीर्ष माह की अमावस्या इस बार 4 दिसंबर यानी दिन शनिवार को पड़ रही है। शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को शनि अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। शनि अमावस्या का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। कहते हैं जिस व्यक्ति पर शनि की साढ़े साती या फिर ढैय्या चल रही हो उसे शनि अमावस्या के दिन दान, स्नान और पूजा-पाठ आदि करना चाहिए। ऐसा करने से उसे तमाम कष्टों से छुटकारा मिलता है।

Shani Amavasya 2021

ये हैं उपाय

1- इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। कहते है कि शनैश्चरी अमावस्या के दिन हनुमान चालीसा का       पाठ करना बढ़ शुभ होता है। ऐसा करने से आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियों से राहत मिलती है।
2- इस दिन सरसों के तेल में अपनी परछाई देखकर दान करने से भी लाभ मिलेगा।
3- काले घोड़े की नाल अपने घर के दरवाजे पर लगाने से भी शनि के साढ़ेसाती में लाभ मिलता है।
4- कहा जाता है कि इस दिन कुत्ते को रोटी खिलाना भी लाभदायक होता है।
5- शाम को पश्चिम दिशा की तरफ बत्ती कर तेल का दीपक जलाएं और ‘ॐ शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप               करते  हुए परिक्रमा करें।
6- शनैश्चरी अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करना विशेष फलदायी होता है। इस दिन पीपल पर जल           चढ़ाएं। मान्यता है कि पीपल के पेड़ में कई देवी-देवता और पितरों का वास होता है। अमावस्या के दिन पीपल         के वृक्ष पूजा-अर्चना करके आप उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। पीपल की परिक्रमा करना भी शुभ फलदायी            होता  है।
7- शनिदेव की पीड़ा को शांत करने के लिए शनिवार के दिन पीपल का वृक्ष लगाना भी शुभ फल देने वाला होता है।        इस दिन पीपल का वृक्ष लगाने से शनि ग्रह के प्रभावों से शांति मिलती है।

कहते हैं कि शनिदेव जिन राशियों में कारक होते हैं उन लोगों को साढे साती में बड़े स्तर पर लाभ भी प्रदान करते हैं। प्रायः वृष, तुला, मकर, कुम्भ राशि वालों के लिए शनि की साढेसाती शुभ फल देने वाली होती है। हालांकि व्यक्ति के कर्म के आधार पर ही शुभ या अशुभ फल कम या अधिक मात्रा में प्राप्त होता है।

Related News