Shankh Ka Mahatva : शंख बजाने से दूर होगी नकारात्मकता, भूलकर भी न बजाए पूजनीय शंख को, जानें पूजा के नियम और महत्‍व  Puja Tips

img

Rules-Regulation of keeping Shankh: आमतौर पर शंख आपको हर किसी के घर में मिलेगा। हिन्दू धर्म में शंख को बहुत महत्व दिया जाता है क्योकिं शंख को बहुत पवित्र माना गया हैं। शंख के बारे में शास्त्रों में कहा गया है कि शंख देवी लक्ष्‍मी का भाई हैं समुद्र मंथन के दौरान समुद्र से देवी लक्ष्‍मी के साथ-साथ बहुत से रत्न और अमूल्य वस्तुएं निकली शंख भी उसी में से एक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शंख को बजाने के कुछ नियम भी हैं। तो आइये जानते है शंख से जुड़े महत्वपूर्ण नियम (Shankh Ka Mahatva)

शंख की पूजा के नियम और महत्‍व

माना जाता हैं कि शंख बजाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं साथ ही शंख बजाने से देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है। जिन घरो में शंख बजाया जाता हैं। वहां पर देवी लक्ष्मी हमेशा सुख समृद्धि की वर्षा करती रहती हैं। शंख को देवी लक्ष्मी का भाई कहा जाता हैं। (Shankh Ka Mahatva)

शंख को बजाना अत्यंत सुबह माना जाता हैं। लेकिन क्या आपको पता है जिस शंख को बजाया जाता है उसकी पूजा नहीं की जाती है या जिस शंख की पूजा की जाती हैं उसे बजाया नहीं जाता हैं। हालांकि बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होगी। आपको बता दें कि जिस शंख की पूजा की गई हैं अगर उसे बजाया जाए तो इसके विपरीत प्रभाव प्राप्‍त होते हैं। तो चलिए जानें शंख से जुड़ी महत्‍वपूर्ण बातें। (Shankh Ka Mahatva)

कैसे हुई शंख की उत्‍पत्ति

पुराणों में कहा गया हैं की जब देवी लक्ष्मी रुष्ट होकर समुद्र में चली गयी थी तो देवी को वापस लाने के लिए समुद्र मंथन किया गया था। तब समुद्रा मंथन से चौदह रत्नों की उत्पत्ति हुई थी शंख भी उन रत्नों में से एक रत्न था। शंख को भगवान विष्णु ने अपने हाथो में धारण कर रखा हैं माना जाता हैं जिस घर में शंख हो वहां देवी लक्ष्‍मी और भगवान विष्‍णु का वास होता है। (Shankh Ka Mahatva)

शंख से जुड़े कुछ खास नियम

शंख की पूजा रोज करनी चाहिए और मंदिर में शंख को लाल आसन पर रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है जिस शंख की पूजा करें उसे कभी बजाएं नहीं। अगर आपको शंख बजाना हैं तो दूसरा शंख रखें। मान्यता हैं कि पूजनीय शंख को मुंख से लगाने से वह जूठा और अपवित्र हो जाता है। इसलिए ऐसा करना अशुभ फल देता है। (Shankh Ka Mahatva)

पूजा में रखें जाने वाले शंख में हमेशा पानी भरकर रखे। पूजा के बाद इस जल का छिड़काव घर में करें आप जिस शंख को बजाते हैं, उसे सफेद वस्त्र में लपेटकर रखें। यह अवस्य ध्यान रखे कि शंख बजाने से पहले शंख को गंगाजल से साफ करें। (Shankh Ka Mahatva)

Success Story : लॉकडाउन में नौकरी छूटने के बाद दो दोस्त ने शुरू किया ये कारोबार, दो साल बाद 10 करोड़ में बेच दी कंपनी, जानिए कैसे किया ये सब कुछ

nag panchami 2022 : जानिए नाग पंचमी का महत्व, तिथि और जानें, पूजा की विधि के बारे में,  इसके साथ ही इस  मंत्र का करें जाप, हर कष्ट होंगे दूर

Is lemon water good or bad for kidney ? सेहत से जुडी काम की खबर, जानें

Akhilesh Yadav अब बीजेपी को उसी के अंदाज में देंगे चुनौती, हर घर तिरंगा अभियान को करने जा रहे ये काम

 

 

Related News