अभी- अभी- सैकड़ों समर्थकों साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुआ शिवसेना का ये बड़ा नेता!

img

उत्तर प्रदेश॥ औरैया जिले में शनिवार को समाजवादी पार्टी में शिवसेना के जिलाध्यक्ष अपने सैकड़ों समर्थकों समेत शामिल हो गये। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सपा में शामिल हुए शिवसेना जिलाध्यक्ष ने आगामी 2022 में पूर्ण बहुमत की सपा सरकार बनवाने के लिए आव्हान किया।

Samajwadi Party SP

ककोर मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज ऋषभ त्रिपाठी शिवसेना जिलाध्यक्ष ने दामन छोड़कर सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव एवं पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह पाल के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ सैकड़ों समर्थकों ने भी सपा की नीतियों में विश्वास रखते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

इस दौरान सपा के पदाधिकारियों ने श्री त्रिपाठी के अलावा उनके समर्थकों को फूलमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान श्री त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि वह एवं उनके समर्थक समाजवादी पार्टी की नीतियों रीतियों में विश्वास रखते हैं। साथ ही सपा की कथनी करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को विकास पुरुष की संज्ञा दी।

कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी, क्योंकि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार से पूरी तरह से नाराज है। जनता ने सपा सरकार बदलने का मूड बना लिया है।

गरीबों, मजदूरों व शोषित लोगों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर अभिषेक चतुर्वेदी, डा०भारत सिंह यादव, विनय शुक्ला, अमित पाण्डेय, अंकित शुक्ला, श्रीप्रकाश शुक्ला, आकाश शुक्ला, नीतेश यादव, अनिल कुमार व सोनू पाल आदि के अलावा अन्य लोग शामिल हुए। इस दौरान धर्मेंद्र कुशवाहा के अलावा सपा के पदाधिकारीगण, जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, महासचिव ओम प्रकाश ओझा, रामपाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

 

Related News