गठबंधन को लेकर शिवपाल ने किया फोन, तो प्रियंका गांधी बोली…

img

लखनऊ ।। यूपी की सियासत में 2019 लोकसभा चुनाव से पूर्व अभी बहुत से बातें आने बाकी हैं। प्रदेश में गठबंधन की राजनीति अपने चरम पर है और अब खबर है कि कांग्रेस से गठबंधन करने की कोशिश में शिवपाल सिंह यादव जुट गए हैं।

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने प्रियंका गांधी को कॉल किया है और उनसे मिलने का वक्त मांगा है। हालांकि, प्रियंका ने फोन पर प्रसपा मुखिया से साफ कह दिया है कि अभी उनके पास टाइम नहीं है। दो तीन दिन बाद ही वह उनसे मिल पाएंगी। प्रियंका ने शिवपाल से कहा है कि फिलहाल वह व्यस्त हैं।

पढ़िए- महिला नेत्री प्रियंका गांधी से मिलने वालों से पूछी जा रही है जाति, भरे जा रहे ये फॉर्म

आपको बता दें कि कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से शिवपाल यादव गठबंधन को लेकर बातचीत करना चाहते हैं। ऐसी खबर है कि शिवपाल यादव कांग्रेस से 20 सीटों पर तालमेल करना चाहते हैं। हालांकि, प्रियंका गांधी ने तुरंत मिलने से इनकार कर दिया है और उन्होंने समय न होने का हवाला दिया है। मगर उन्होंने कहा है कि वह 2-3 दिन बाद उनसे मिल सकती हैं।

गौरतलब है कि शिवपाल इससे पहले कह चुके हैं कि कांग्रेस भी एक सेक्युलर पार्टी है और अगर वह BJP को हराने के लिए हमसे संपर्क करती है तो हम उसका समर्थन करेंगे। कई बार शिवपाल यह भी बोल चुके हैं कि “हमारे बिना कोई भी गठबंधन BJP को हरा नहीं सकता है।”

फोटो- फाइल

Related News