सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा एवं प्रसपा चीफ शिवपाल सिंह यादव ने BJP को राज्य से हटाने के लिए एक बार फिर सभी पार्टियों के एक साथ आने की अपील की है। शिवपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता वापसी से रोकने के लिए सपा के साथ मिलकर भी इलेक्शन लड़ने में उन्हें कोई परहेज नहीं है।
प्रसपा अध्यक्ष ने ये भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी प्रसपा का सपा में विलय बिल्कुल भी नहीं होगा। BJP सरकार को यूपी से हटाने के लिए उन्होंने छोटी-छोटी पार्टियों से भी एकजुट होने की अपील की है। BJP को उप्र की सत्ता से हटाने के लिए पूरी कोशिश में लगे हैं शिवपाल उप्र में अगले वर्ष विधानसभा इलेक्शन होने हैं। इसके लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
एक तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी के दौरे पर दौरे कर रही हैं, तो दूसरी ओर सपा के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव और अपनी अलग पार्टी बना चुके चाचा शिवपाल सिंह यादव भी पीछे नहीं हैं। अखिलेश यादव फिलहाल तीन जिन के पूर्वांचल दौरे पर हैं। यहां वह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनमें जोश भरेंगे। प्रसपा के मुखिया शिवपाल यादव भी पूरी कोशिश में लगे हैं कि किसी भी तरह से BJP को उप्र की सत्ता से हटाया जाए।
प्रसपा चीफ शिपवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आसानी से सत्ता से हटाने के लिए उन्होंने सपा सहित सभी समान विचारधारा वाले दलों से एक साथ आने की अपील की है। शिवपाल ने कहा कि 2022 के इलेक्शन में BJP को रोकने के लिए वह पूरी ताकत झोंक देंगे। इसके साथ ही उन्होंने सपा के साथ मिलकर इलेक्शन लड़ने की बात भी कही।