Shivpal Yadav का बीजेपी पर बड़ा आरोप – बीजेपी की बेईमानी और चालाकी के कारण गठबंधन चुनाव हारा, हमें किस बात का डर

img

नई दिल्ली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (PSP) के नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने शुक्रवार 18 मार्च को आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) नीत गठबंधन भाजपा की बेईमानी और चालाकी के कारण हालिया विधानसभा चुनाव हार गया। यादव ने कहा, प्रदेश की जनता हमारे साथ है। हमें डर किस बात का है। हम चुनौतियों-मुसीबतों का डटकर मुकाबला करेंगे और जनता को न्याय दिलाने का काम करते रहेंगे।Shivpal Yadav - PSP

जसवंत नगर सीट से विधायक शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने मीडिया से बात करते हुए कहा,’चुनाव में हमारी (सपा नीत गठबंधन की) सीटें और वोट प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया, प्रदेश की जनता ने सपा को नहीं हराया। हमें तो भाजपा की चालाकियों और बेईमानी ने हराया है।’ प्रदेश के पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा की इस साजिश में केंद्र सरकार के कुछ मंत्री और सरकार के कई अधिकारी भी शामिल हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने कहा, “आगामी विधान परिषद चुनाव में अगर बेईमानी नहीं की गई तो हम विधान परिषद का चुनाव जीतेंगे।” शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव के साथ विवाद के बाद 2017 में पिछले विधानसभा चुनाव से पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (PSP) का गठन किया था।

इस दौरान उनका अखिलेश यादव के साथ खूब झगड़ा हुआ और दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी की थी। लेकिन 2022 चुनावों से ठीक पहले सब कुछ सही हो गया। दोनों की लंबे समय बाद मुलाकात हुई और शिवपाल (Shivpal Yadav) ने चुनाव में सपा के साथ गठबंधन कर लिया था।

Akhilesh Yadav को चुनाव के बाद पहला बड़ा झटका (?), अमित शाह और Om Prakash Rajbhar की मुलाकात को लेकर

Bhagwant Mann Cabinet का शपथ ग्रहण आज सुबह 11 बजे, ट्वीट कर बताया इतने MLA आज बनेंगे मंत्री

Saifai Holi 2022: समाजवादी कुनबे ने परिवार संग खेली फूलों की होली, प्रोफेसर ने गया फाग तो अखिलेश यादव ने किया ये काम

Related News