शिवपाल यादव ने भी कुंभ में डुबकी लगाई, संतों से की मुलाकात !

img

Prayagraj। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी प्रयागराज कुंभ का रुख किया। शिवपाल सिंह यादव ने आज प्रयागराज में चल रहे कुंभ में संगम में डुबकी लगाई। इससे पहले उन्होंने यहां संतों से भी भेंट की।

शिवपाल सिंह यादव ने बाघम्बरी गद्दी मठ में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि से मुलाकात की। इसके बाद वह कुंभनगर पहुंच गए। यहां पर कई संतों से भेंट करने के बाद उन्होंने सीधा संगम का रुख किया। संगम में स्नान के बाद पूजन भी किया। उनके साथ उनकी पार्टी के नेता भी थे। स्नान के बाद बांध पर लेटे हनुमान जी का दर्शन तथा पूजन किया।

शिवपाल सिंह यादव का आज शाम को प्रयागराज में राजापुर में अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करने का कार्यक्रम है। उनका रात्रि प्रवास भी प्रयागराज में ही होगा। कल सुबह वह लखनऊ प्रस्थान करेंगे।

Related News