Shivratri Sawan 2021: संपत शनिवार के दिन करें शनिदेव की पूजा, शिव कृपा से बन जायेंगे बिगड़े काम

img

सावन का महीना वैसे तो भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस महीने में भोलेबाबा की विशेष रूप से पूजा की जाती है। इस महीने में पड़ने वाले सावन (Shivratri Sawan 2021) के सोमवार के साथ-साथ सावन के शनिवार को विशेष माना गया है। सावन के शनिवार को संपत शनिवार भी कहते हैं।

Shivratri Sawan 2021

शनिवार के दिन शनिदेव की उपासना से व्यक्ति को अपार धन और संपत्ति की प्राप्ति होती है और भगवान शिव की विशेष कृपा भी मिलती है। इस महीने में शनिदेव की पूजा से व्यक्ति के सारे दुःख दर्द दूर हो जाते हैं। हरियाली तीज के साथ पड़ने वाले शनिवार के दिन शनि और शिव जी के साथ ही श्रद्धालुओं को मां गौरी की भी पूजा करनी चाहिए। (Shivratri Sawan 2021)

सावन (Shivratri Sawan 2021) के शनिवार पर श्रद्धालु घर पर ही परिवार की सुख शांति, धन संपत्ति में बढ़ोतरी और विवाह संबंधी बाधाओं के समाधान के लिए विशेष पूजन कर सकते हैं। वहीं जिनको नौकरी नहीं मिल रही या फिर कारोबार में बाधा रही है वह भी पूजा उपासना कर भगवान शनि, शिवजी को प्रसन्न कर सकते हैं। इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा से शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ ने ही शनि देव का सृजन कर कर्म फलदाता बनाकर मार्गदर्शन भी किया था इसलिए शिवजी शनि के गुरु माने जाते हैं। ऐसे में शिवजी के साथ शनिदेव की पूजा भी फलदायक होती है।

इस महीने में श्रद्धालु अगर हर शनिवार शनिदेव और शिव उपासना करते हैं तो उन्हें शनि संबंधी दोषों से मुक्ति मिल जाती है। सावन के शनिवार को शाम के समय स्नान के बाद काले रंग के वस्त्रों का उपयोग नहीं करना चाहिए। नीले और सफेद रंग के वस्त्र ही उपयोगी रहेंगे। तांबे के पात्र में जल लेकर थोड़े काले तिल डालें और शिवजी का जलाभिषेक करें। पूजा पाठ में इस दिन सूर्यास्त के बाद पीपल के वृक्ष के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं। तिल-जल पीपल की जड़ में डाल दें। (Shivratri Sawan 2021)

सरसों का दीपक जलाने के बाद परिक्रमा कर लौट आएं। सावन के महीने में शनि देव की कृपा पाने के लिए ओम शं शनिश्चराय नमः का जाप करना चाहिए। शनिदेव को नीले फूल बेहद प्रिय होते हैं। ऐसे में उन्हें नीले फूल अर्पित करने चाहिए। रुद्राक्ष की माला भी विशेष फलदाई है। शनि देव के मंत्र की मनोकामना अनुसार 11 माला का जाप करना चाहिए। (Shivratri Sawan 2021)

पृथ्वी की एक अद्भुत नगरी, जहां के लोग बाढ़ के लिए करते हैं इन पवित्र नदियों की पूजा

Related News