हैरान का देने वाला हादसा: मधुमक्खियों ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

img

झारखंड। झारखंड के गिरिडीह में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी है। यहां मधुमक्खियों के एक झुण्ड ने हमला करके एक बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। ये दर्दनाक हादसा राज्य के गांडेय प्रखंड के महेशमुंडा का है। मृतक की पहचान मनोहर प्रसाद राय के तौर पर हुई है। और उनकी उम्र करीब 70 साल की। इलाके में इस तरह की ये पहली घटना है।

Bees

बताया जाता है कि एक बार मनोहर प्रसाद राय भैंसों को चराने कुसुम्भा नाले की ओर गए तभी ये दर्दनाक हादसा हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि जब मनोहर दोपहर का भोजन करने के लिए घर वापस लौट रहे थे तभी मधुमक्खियों के एक झुंड ने उसे घेर लिया। मधुमक्खियों के काटने से मनोहर बुरी तरह जख्मी हो गए और इलाज के दौरान अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग दोपहर में जब खाना खाने के लिए घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान वह कुसुम्भा नाले के पास बेहोशी की हालत में मिले। उनके चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर मधुमक्खियों के काटने के काफी गहरे निशान थे। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए गिरिडीह ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि बुजुर्ग का शरीर इस हमले को झेलने में सक्षम नहीं था। इस कारण उसकी मौत हो गई।

Related News