समलैंगिक संबंधों की चौंकाने वाली दास्तां, 2 युवतियां जिसमें 1 बनी लड़का, ऐसे खुला राज

img

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में समलैंगिक संबंधों की चौंका देने वाली दास्तां सामने आई है। यहां दो युवतियां घर से भागकर किराए के मकान पर रहती थीं। दो युवतियों में एक से एक युवती लड़का बनकर रहती थी। लोगों के बीच लड़का बनी युवती एक लड़के के भेष में नजर आती थी। जब इस राज से पर्दा उठा तो सभी लोग हैरान रह गए।

Homosexual relationship

मिर्जापुर पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवतियों को उनके हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार ये दोनों लड़कियां घर से भागकर किराए का मकान लेकर एक साथ रहती थीं। इस बीच गुजर-बसर करने के लिए एक लड़की ने अपना भेष बदलकर लड़के के रूप में नौकरी भी कर ली थी।

लखनऊ की रहने वाली थीं दोनो युवतियां

जानकारी के मुताबिक लखनऊ की एक कॉलोनी में रहने वाली युवतियों के घर आसपास ही थे। जल्द ही दोनों में प्रेम हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि इन दोनों ने साथ रहने का फैसला भी कर लिया। अक्टूबर 2020 में घर से बिना बताए दोनों भाग गईं। लोगों को उनके बारे में पता ना चले, इसके लिए दोनों लड़कियों ने मिर्जापुर जिले के अहरौरा कस्बे में एक किराये का मकान ले लिया।

एक लड़की का भेष था लड़के जैसा

रहने के लिये छत तो मिल गयी लेकिन गुजर करने के लिए नौकरी भी चाहिए थी। ऐसे में एक लड़की ने प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी भी कर ली। खास बात यह कि इन दोनों में से एक लड़के के भेष में रहती थी। उसका हाव-भाव सब लड़को कें जैसा ही था। कोई भांप भी नहीं पाया कि असलियत में वह लड़की है। अगल-बगल में रहने वालों को अपना परिचय दोनों ने मित्र के रूप में दिया था।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

पुलिस सूत्रों के अनुसार गायब लड़कियों के मिल जाने की सूचना परिवार को दी गई थी। परिवार वालों के पहुंचने पर लिखा-पढ़ी के बाद उन्हें सौंप दिया गया। सूत्रों से पता चला कि एक लड़की की बात अपने परिजनों से हो रही थी। इसका पता जब दूसरी लड़की को चला तो दोनों में झगड़ा हो गया। सूचना मिलने पर मामला पुलिस के पास पहुंचा तो राज खुल गया। 
Related News