उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही यात्रियों को मिली गेट खुला रहने की जानकारी, सुनते ही सकते में आए यात्री

img

नई दिल्ली ॥ भारत से थाईलैंड जा रहे गो एयर के प्लेन ए320 नियो (वीटी-डब्ल्यूजीपी ) को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दोबारा बैंगलूरु में लैंड करा दिया गया। प्लेन में तकनीकी खराबी के बाद इसे आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई। दरअसल 10 हजार फीट की ऊंचाई पर सूचना मिली कि विमान का दवाजा ठीक से बंद नहीं हुई है।

जैसे ही ये सूचना सामने आई प्लेन अफसरों ने इसे दोबारा बैंगलूरु में लैंड करवा दिया। 180 यात्रियों वाले इस विमान में मौजूद सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दरअसल, 10 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान के दरवाजे से उसके खुले होने की जानकारियां मिल रही थी।

गो एयर के अफसरों के अनसुार, गो एयर के बैंगलूरु से फुकेट जा हे विमान G8 041 173 यात्रियों के साथ सुरक्षित लैंडिंग बैंगलूरु एयरपोर्ट पर करवा दी गई। जैसे ही तकनीकी खराबी की खबर मिलते ही यात्रियों के सुरक्षा के लिहाज से इसकी लैंडिंग करवा दी गई। यात्रियों को हुई इस असुविधा के लिए गो एयर प्रबंधन की तरफ से खेद है।

पढ़िए-संकट में पड़ोसी का हिंदुस्तान ने दिया साथ, 72 घंटे में पहुंचाई सहायता

Related News