न्यूयॉर्क के रोचेस्टर में हुई गोली बारी, इतने लोगों की गई जान 

img

नई दिल्ली 20 सितंबर, यूपी किरण  अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।  आए दिन नई घटनाएं निकल कर सामने आ रही है। औऱ इसी कड़ी दौरान न्यूयॉर्क के रोचेस्टर में कल सुबह एक पार्टी में हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की जान चली गई। और वहीं 14 अन्य घायल हो गए। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने इसकी खुद जानकारी दी है। आपको बता दे कार्यवाहक पुलिस प्रमुख मार्क सिमन्स ने संवाददाताओं को बताया कि घटना के वक्त पार्टी में करीब 100 लोग मौजूद थे। और उन्होंने कहा कि पुलिस छानबीन में  लगी है। कि किसने गोली चलाई और क्यों।

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल सका है। कि एक या उससे ज्यादा लोगों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं  सिमन्स ने बताया कि मृतकों में एक युवक और एक युवती शामिल हैं। दोनों की उम्र लगभग  20 वर्ष है। वहीं गोलीबारी में घायल हुए 14 लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है। और उन्होंने बताया कि सभी अब घायल खतरे से बाहर हैं।  और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है। आपको बता दे डेनियल प्रूड की मौत का मामला सामने आने के बाद पश्चिमी न्यूयॉर्क के रोचेस्टर में पिछले दिनों जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ था। वहीं प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया था। कि उनकी मौत के मामले को छिपाया गया है। और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

Related News