Shravan Maas: सावन में इन आसान उपायों से अशुभ ग्रहों को भी बनाएं शुभ

img

भगवान शंकर का प्रिय महीना 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने में कुछ विशेष उपाय कर कुंडली में मौजद पापी ग्रहों के अशुभ फल को शुभ फल में परिवर्तित किया जा सकता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों का अध्ययन किया जाता है।

SAWAN MAAS

शास्त्रों में मुताबिक इन सभी ग्रहों में कुछ ग्रह बेहद शुभ होते हैं, तो कुछ अशुभ। शनि, राहु और केतु को पाप ग्रह की श्रेणी में रखा गया है। कहते हैं कि इन तीनों का ग्रहों का प्रभाव इतना तेज होता है कि बिना के इच्छा के भी मनुष्य पाप कर करने लगता है। सावन के महीने में पूजा पाठ करके आप अशुभ ग्रहों को शुभ ग्रहों में बदल सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ उपाय करने होंगे। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय।

  • कुंडली में चंद्रमा के अशुभ होने की स्थिति में श्रावण मास में हर सोमवार को शिवलिंग पर गाय का दूध चढ़ना चाहिए। इससे अशुभता का प्रभाव कम हो जाता है।
  • कुंडली में मंगल के भारी होने पर सावन के शुभ महीने में शिवलिंग पर गिलोय का रस चढ़ना लाभकारी होता है।
  • बुध ग्रह से जुड़ी समस्या से निजात पाने के लिए सावन मास में विधारा की जड़ से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए।
  • गुरु ग्रह से संबंधित बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए सावन मास में भगवान शिव का हल्दी मिले जल से जलाभिषेक करें।
  • शुक्र ग्रह के कुप्रभाव को कम करने के लिए श्रावण के महीने में पंचामृत और घृत यानी घी शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए।
  • कुंडली से अशुभ शनि की छाया को दूर करने के लिए सावन सोमवार पर शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ आपकी मनोकामना पूरी होती है बल्कि इससे धन लाभ भी होता है।
Related News