Shukra Gochar 2022: इन राशियों की बढ़ेगी मुसीबत, राहु का उपाय दिलाएगा लाभ

img

हिन्दू पंचांग में बताया गया है कि कार्तिक कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि यानी 18 अक्टूबर दिन मंगलवार की रात में 1 बजकर 40 मिनट पर शुक्र ग्रह (Shukra Gochar 2022) स्थान परिवर्तन करने जा रहे हैं। वे अब बुध की राशि कन्या से निकलकर स्वराशि तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषी बता रहे हैं कि शुक्र तुला राशि में 11 नवंबर तक विराजमान रहेंगे। बताया जा रहा है कि अक्टूबर माह में होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन में यह राशि परिवर्तन बेहद ही अहम है। तुला राशि में शुक्र  के गोचर (Shukra Gochar 2022) के साथ पाप ग्रह केतु भी विराजमान रहेंगे। इस पर शनि की भी दृष्टि पड़ेगी। ऐसे में इसके शुभ और अशुभ दोनों प्रभाव पड़ेंगे।

शुक्र ग्रह

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया हैं कि शुक्र (Shukra Gochar 2022) को तुला राशि का स्वामी माना जाता है। शुक्र को सुख, समृद्धि का करक माना जाता है। इसे भोग विलास का कारक भी माना गया है। ये लव, रोमांस का भी कारक है। शुक्र इस दिन अपने ही घर में आ रहे हैं। ज्योतिषी बता रहे हैं कि तुला राशि में शुक्र का आना शुभ फल प्रदान करने जा रहा है। इस समय तुला राशि जातकों को धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं।(Shukra Gochar 2022)

इन राशियों पर होगा प्रभाव

वृष राशि

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि शुक्र गोचर (Shukra Gochar 2022) से इन जातकों का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। इन्हें चोट लग सकती है। ऑपरेशन की भी आशंका है। व्यापार में विस्तार होने से आय बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों एवं दांपत्य जीवन के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। किसी अपने या अति घनिष्ठ व्यक्ति धोखा मिल सकता हैं इस लिए सतर्क रहें। शुक्र गोचर के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए केतु के उपाय करना शुभ फलदायी होगा। (Shukra Gochar 2022)

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के सुख के साधनों एवं उपभोग में कुछ परिवर्तन आएगा। जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं उन्हें किसी बाधा का सामना करना पड़ सकता है। भोग विलास के संसाधन बढ़ेंगे। राहु की शांति के लिए उपाय करके इस राशि पर पड़ने वाले शुक्र गोचर का अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है। (Shukra Gochar 2022)

Skin Care Tips: इन चीजों का सेवन करने से चेहरे पर आने लगते हैं मुहासे, आज से ही बना लें दूरी

BESCOM Recruitment: बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन

Related News