देवर से प्रेम करना भाभी को पड़ा भारी, हुआ ये हाल

img

उत्तर प्रदेश ।। आगरा में स्थित थाना सदर इलाके के चोर बजरिया में रहने वाली सुनीता (प्रतीकात्मक नाम) का पति राजस्थान में मार्बल पत्थर का काम करता है, इसलिए वो घर महीनों बाद आता है। इस दौरान सुनीता के घर के पड़ोस में रहने वाले भोपाल का घर आना जाना शुरू हो गया। भोपाल सुनीता का रिश्ते में देवर लगता है।

कुछ समय बीतने के बाद देवर भोपाल की भाभी सुनीता से आंखे चार हो गयी और दोनों में प्रेम प्रसंग शुरु हो गए और सुनीता से शादी करने का वायदा करते हुए आवश्यकता पड़ने पर भोपाल सुनीता से रूपये मांग कर ले जाता था। हद तो तब हो गई जब धीरे धीरे भोपाल अपने प्रेम के जाल में फंसा कर भाभी सुनीता से उसके गहने भी मांग कर ले गया। जब सुनीता के पास कुछ नहीं बचा तो उसने सुनीता से दूरी बनाना शुरू कर दिया।

पढ़िए-पति की पिटाई से घायल पत्नी ने तोड़ा दम, 3 बच्चों की पहले ही हो गई थी मौत

इस दौरान भोपाल के परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था। 5 दिन पहले जब सुनीता का पति अपने घर वापस आया तो उसने कुछ रूपए मांगे की जो सुनीता नहीं दे सकी। पति ने जब रुपयों के बारे में पूछताछ तो सुनीता ने देवर भोपाल को देने की बात बताई, जिसपर पति गुस्सा हो गया और आगबबुला होकर घर से चला गया। इस बात पर जब सुनीता अपने ब्यॉफ्रेंड देवर भोपाल के पास रूपए और जेवरात मांगने पहुंची तो उसने सुनीता को कमरे में बंद कर लाठी से बुरी तरह पीटा।

इस मारपीट के बाद सुनीता के सिर और हाथ पैरों में गंभीर चोट आई है। गंभीर रूप से घायल सुनीता परिवार वालों की सहायता से पुलिस के पास पहुंची और भोपाल के विरूद्ध तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। महिला के साथ की गयी मारपीट के बाद पुलिस ने आरोपी देवर भोपाल के विरूद्ध केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News